Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 15 से 18 अप्रैल के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. 17 और 18 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना है. 17 से 19 अप्रैल के दौरान हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 40 से 50 kmph की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की भी संभावना है.
मैदानी राज्यों में भी बिगड़ेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 17 और 18 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवा चल सकती है. हवा की गति 30 से 40 kmph तक रह सकती है. इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है.
पूर्वोत्तर राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट
आईएमडी के मुताबिक 15 से 18 अप्रैल के दौरान असम और मेघालय और 15 से 17 अप्रैल तक दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है. इस दौरान हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है.
इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक 15 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है.
वहीं, 18 अप्रैल को असम, मेघालय और नागालैंड में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.
उत्तर-पश्चिम भारत में बिजली और बारिश की चेतावनी
उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम के बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. 15 से 18 अप्रैल के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (40–50 किमी/घंटा) के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, 15 से 17 अप्रैल के बीच गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है. इसके अलावा, 17 से 20 अप्रैल के दौरान ओडिशा में भी गरज-चमक, तेज हवाओं और कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत का मौसम
15 और 16 अप्रैल के दौरान आंतरिक कर्नाटक में गरज, बिजली और 30 से 40 kmph तक की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है. 17 और 18 अप्रैल के दौरान तटीय और आंतरिक कर्नाटक बिजली चमकने की संभावना है. कहीं-कहीं छिटपुट बारिश भी हो सकती है.
Also Read: मौसम : बंगाल के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट
17 अप्रैल से झारखंड के 12 जिलों में लू का अलर्ट, 3 से 5 डिग्री बढ़ेगा पारा
