Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे भयंकर बारिश, उत्तर पश्चिम भारत में गिरेगा पारा, फिर करवट लेगा मौसम

Heavy Rain Alert: देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों से लेकर बिहार, यूपी, पंजाब हरियाणा समेत कई और राज्यों में मौसम बदल सकता है. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश बिजली और ओलावृष्टि की संभावना है.

Heavy Rain Alert: देश के कई इलाकों में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है. भारत मौसम विभाग का अनुमान है कि एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 27 और 28 जनवरी को कई स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत के आस-पास के मैदानी इलाकों और मध्य प्रदेश में आज (27 जनवरी) को ओलावृष्टि होने की संभावना है. इस बीट 30 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में दस्तक दे सकता है.

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27 और 28 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी
आज यानी 27 जनवरी को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली.
30 जनवरी को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है.

गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 27 और 28 जनवरी को गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस बीच 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवा चलने के संभावना है.

पंजाब हरियाणा समेत इन राज्यों में बारिश और तेज हवा

मौसम विभाग के मुताबिक 27 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस बीच 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है.

यूपी और राजस्थान में बारिश की संभावना

आईएमडी के मुताबिक 27 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज, बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. वहीं 27 और 28 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरज, बिजली के साथ हल्की बारिश की संभावना है.

उत्तराखंड समेत इन राज्यों में ओलावृष्टि की संभावना

27 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और आसपास के पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है.

बिहार में गरज चमक के साथ तेज हवा

आईएमडी ने 28 जनवरी को बिहार में गरज, बिजली के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में इस कारण हल्की से मध्यम बारिश की बहुत अधिक संभावना है. बिहार के अलावा 28 जनवरी को सिक्किम में भी कुछ जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >