Rain Alert: 7 से 12 जून तक कई राज्यों में बारिश का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

Rain Alert: देशभर में मानसून की रफ्तार तेज होती जा रही है. मौसम विभाग ने 7 से 12 जून के बीच उत्तर, पूर्वोत्तर, पूर्वी और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है. आईएमडी के मुताबिक कई क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Rain Alert:देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है. केरल में दस्तक देने के बाद अब इसका असर देश के कई हिस्सों में दिखने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार 7 से 12 जून के दौरान कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं की संभावना है.

7 से 12 जून के दौरान कई राज्यों में भारी बारिश

Rain Alert: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है.

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश

Rain Alert: अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 7 से 12 जून के दौरान लगातार बारिश होने के आसार हैं. कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना

Rain Alert: बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. बिहार में 9 और 10 जून को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Rain Alert: उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 8 जून को बहुत भारी बारिश हो सकती है. पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है.

Rain Alert: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में बिजली गिरने और तेज आंधी की भी चेतावनी जारी की गई है.

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में बारिश के साथ तेज हवाएं

Rain Alert: कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बारिश की गतिविधियां तेज होने वाली हैं. 7 और 8 जून को कोंकण-गोवा में भारी बारिश की संभावना है.

7 और 8 जून को कोंकण-गोवा में भारी बारिश की संभावना

Rain Alert: केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो सकती है. केरल और माहे में 7 और 8 जून को बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Heavy rain alert

Rain Alert: तटीय कर्नाटक में 7 से 9 जून के बीच बहुत भारी बारिश की संभावना है. वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 7 से 10 जून तक भारी बारिश हो सकती है.

Heavy rain alert

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >