Heat Wave: भीषण गर्मी ले रही है लोगों की जान, यूपी में 100 से ज्यादा की मौत, जानें झारखंड-बिहार का हाल

Heat Wave: हीट वेब की वजह से देश में लोगों की जान जा रही है. गर्मी की चपेट में आकर सबसे ज्यादा मौत बिहार में दर्ज की गई. राजस्थान में भी पांच लोगों की जान गई है.

Heat Wave: देश का एक बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में है और लोगों की जान ले रहा है. गर्मी की चपेट में आकर सबसे ज्यादा मौत बिहार में देखने को मिल रही है. बिहार से सटे राज्य झारखंड में भी मौत का सिलसिला जारी है. हालांकि गुरुवार को मॉनसून ने केरल में दस्तक दे दी है और कुछ दिनों के बाद बारिश होगी जिससे लोगों को राहत मिलेगी. आइए जानते हैं भीषण गर्मी के कारण कहां हुई कितनी मौत

Gurugram: a man splashes water on his face on a hot summer day amid heatwave, in gurugram

ओडिशा के राउरकेला शहर में गुरुवार को भीषण गर्मी के संदिग्ध प्रकोप से 10 लोगों की जान गई है. पूर्वी राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान चरम पर रिकॉर्ड किया जा रहा है. राउरकेला सरकारी अस्पताल की प्रभारी चिकित्सक डॉ. सुधारानी प्रधान की ओर से जानकारी दी गई कि आठ लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई, जबकि बाकी दो ने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली.

New delhi: a woman carries a water pipe amid the ongoing water crisis, at chanakyapuri, in new delhi

राजस्थान सरकार ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश में लू से अब तक पांच लोगों की मौत हुई है. निदेशक (जन स्वास्थ्य) डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने इस बाबत जानकारी दी और कहा, लू की तीव्रता के बावजूद राजस्थान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.

Read Also : बिहार में जान ले रही गर्मी, 9 चुनावकर्मी सहित 52 लोगों ने तोड़ा दम, चलते-चलते गिर जा रहे लोग

Ranchi: a child wears a hat on a hot summer day amid heatwave, in ranchi

बिहार में भीषण गर्मी पड़ रही जो परेशानी का सबब बन चुकी है. गर्मी इतनी तेज है कि कई लोग सड़क पर गिरकर दम तोड़ दे रहे हैं. गुरुवार को पूरे बिहार में 52 लोगों की लू लगने से मौत हुई. इनमें नौ मतदानकर्मी भी शामिल हैं. सबसे अधिक 20 लोगों की औरंगाबाद जिले में मौत दर्ज की गई है.

Jaipur: girls cover their face to protect themselves from the scorching heat on a hot summer day, in jaipur

झारखंड में प्रचंड गर्मी तांडव मचा रही है. अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया जा रहा है. बात पलामू और गढ़वा की करें तो यहां अधिकतम तापमान 47 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया. भीषण गर्मी की वजह से गुरुवार को 23 लोगों की जान चली गई है.

New delhi: a woman splashes water on her face on a hot summer day amid heatwave, in new delhi

यूपी में भीषण गर्मी से 100 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है. खबरों की मानें तो बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी में गर्मी और लू से 45 लोगों से ज्यादा की मौत हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >