Coronavirus: Lockdown की कुछ यूं उड़ी धज्‍जियां, कर्नाटक के पूर्व सीएम के बेटे की शादी में उमड़ी भीड़, देखें वीडियो

Lockdown in karnataka : पूरे देश में लॉकडाउन जारी है और लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा गया है. इस बीच कर्नाटक के बेंगलुरु से ऐसी खबर आ रही है जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है. दरअसल, लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को ताक पर रखते हुए शुक्रवार को पूर्व मुख्‍यमंत्री एचडी कुमारास्‍वामी के बेटे निखिल कुमारास्‍वामी की शादी हुई.

Lockdown in karnataka : पूरे देश में लॉकडाउन जारी है और लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा गया है. इस बीच कर्नाटक के बेंगलुरु से ऐसी खबर आ रही है जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है. दरअसल, लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को ताक पर रखते हुए शुक्रवार को पूर्व मुख्‍यमंत्री एचडी कुमारास्‍वामी के बेटे निखिल कुमारास्‍वामी की शादी हुई. कुमारास्‍वामी के बेटे की शादी कांग्रेस के पूर्व आवासीय मंत्री एम कृष्‍णप्‍पा की पोती रेवती के साथ धूमधाम से संपन्‍न हुई.

इस शादी समारोह में लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्‍जियां उड़ाई गयी जिससे प्रशासन की व्‍यवस्‍था पर कई सवाल भी खड़े किये जा रहे हैं. मामले को लेकर कर्नाटक के उपमुख्‍यमंत्री सीएन अश्‍वत्‍थनारायण ने कहा कि इस पर कार्रवाई की जाएगी. मैंने रामनगर डिप्‍टी कमिश्‍नर से रिपोर्ट मांगी है. मैं पुलिस सुपरिंटेंडेंट से बात करूंगा, हमें इसपर कार्रवाई करनी होगी.

Also Read: EXCLUSIVE: 5 लाख चमगादड़ों से भरा है बिहार का ये गांव, पर Coronavirus से नहीं डरते यहां के लोग

शादी को लेकर पहले कहा गया था कि इस समारोह में अधिक लोग नहीं पहुंचेंगे, लेकिन जारी तस्‍वीरों में पूरी तरह लॉकडाउन उल्‍लंघन साफ नजर आ रहा है. इस समारोह के लिए रामनगर में फार्म हाउस को खूब सजाया गया था. बताया जा रहा है कि शादी के इस आयोजन के लिए रामनगर जिला प्रशासन ने अनुमति दी थी.

निखिल मंड्या लोकसभा सीट से किस्मत आजमा चुके हैं

आपको बता दें कि 2019 में राजनीति के क्षेत्र में कदम रखने वाले निखिल मंड्या लोकसभा सीट से किस्मत आजमा चुके हैं, लेकिन इस चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था. निखिल ने कन्‍नड़ फिल्‍मों में डेब्‍यू किया. दोनों परिवार रामनगर के जनपडा लोक के पास इस समारोह का आयोजन करने वाले थे, लेकिन लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के कारण इसमें थोड़ा परिवर्तन किया गया.

Also Read: Coronavirus in West Bengal : बंगाल में अबतक 10 की हुई है मौत ? नहीं आ रहे सही आंकड़े भाजपा विधायक एम जयराम उड़ा चुके हैं लॉकडाउन की धज्जियां

इससे पहले कर्नाटक के ही टुमकुर जिले के तुरुवेकेर से भाजपा विधायक एम जयराम (M Jayaram) ने लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ा चुके हैं. उन्‍होंने ग्रामीणों के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था. मौके पर केक और बिरयानी लोगों में बंटवाई थी जिसकी चर्चा खूब हुई. उन्‍होंने वहां मौजूद बिन मास्‍क के बच्‍चों के हाथों में केक का टुकड़ा दिया और साथ ही सभी को बिरयानी भी खिलाने का भी काम किया.

3 मई तक लॉडाउन

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया गया है. लोगों को मास्‍क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को लेकर सख्‍ती बरतने के आदेश दिये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

Published by: Prabhat Khabar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >