Haryana Politics: रात के 2 बजे अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप ने कांग्रेस को दिया जोरदार झटका

Haryana Politics: हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से पांच उम्मीदवारों के नामों की चौथी सूची जारी करने के बाद दो उम्मीदवारों की पांचवीं सूची भी जारी कर दी गई है. इसके बाद से आप के साथ गठबंधन की अंतिम उम्मीद भी खत्म हो गई है.

Haryana Politics: कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों की पांचवीं सूची गुरुवार सुबह जारी की. इससे पहले पांच उम्मीदवारों के नामों की चौथी सूची जारी की गई थी. इसके साथ ही घोषित उम्मीदवारों की कुल संख्या 88 हो गयी है. कांग्रेस ने अंबाला कैंट से परिमल परी, पानीपत ग्रामीण से सचिन कुंडू, नरवाना (सुरक्षित) से सतबीर दबलैन, रानिया से सर्व मित्र कंबोज और तिगांव से रोहित नागर को चुनावी मैदान में उतारा है. उम्मीदवारों के नामों की चौथी और पांचवीं सूची पार्टी की ओर से 40 उम्मीदवारों के नामों वाली तीसरी सूची घोषित करने के कुछ ही घंटों बाद आई.

कांग्रेस ने चार सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए थे, जिसके बाद से कयासों का दौर जारी था. कुछ ही देर बाद दो सीट पर और उम्मीदवार उतारने के बाद सारे कयासों पर विराम लग गया. कुछ सीटों पर अंतिम समय में तालमेल की संभावना को लेकर अटकलें तेज हो चली थी. लेकिन रात दो बजे के करीब आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस की उम्मीद पर पानी फेरते हुए उम्मीदवारों की छठी सूची जारी कर दी. अंतत: कांग्रेस को भी शेष सीट पर उम्मीदवार उतारने पड़े. पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही थीं. अरविंद केजरीवाल की पार्टी अब तक 89 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. नामांकन पत्र दाखिल करने का गुरुवार को आखिरी दिन है.

रणदीप सुरजेवाला के पुत्र को कैथल से टिकट

इससे पहले कांग्रेस ने बुधवार को 40 और उम्मीदवार घोषित किए. इनमें प्रमुख नाम पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला के पुत्र आदित्य सुरजेवाला का है जिन्हें कैथल से टिकट दिया गया है. कांग्रेस ने पंचकूला से पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्र मोहन, हिसार से रामनिवास रारा, बवानी खेड़ा से प्रदीप नरवाल, अंबाला शहर से निर्मल सिंह, ऐलनाबाद से भरत सिंह बेनीवाल और आदमपुर से चंद्र प्रकाश को उम्मीदवार बनाया है. फरीदाबाद से लखन कुमार सिंघला, बल्लभगढ़ से पराग शर्मा, फतेहाबाद से बलवान सिंह दौलतपुरिया और हथीन से मोहमद इसराइल को चुनावी मैदान में उतारा गया है.

Read Also : AAP Candidate List: आम आदमी पार्टी ने जारी की पांचवी लिस्ट, 70 उम्मीदवारों का किया ऐलान

हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान

हरियाणा की 90 विधानसभा सीट पर एक चरण में 5 अक्टूबर को मतदान होगा. वहीं वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >