Haryana Elections Results: अमित शाह बोले- विदेश में देश का अपमान करने वालों को हरियाणा ने सबक सिखाया

Haryana Elections Results: हरियाणा रिजल्ट से एक ओर जहां बीजेपी में जश्न का माहौल है, वहीं कांग्रेस में निराशा छा गई है. एग्जिट पोल के नतीजों से विपरीत बीजेपी ने 48 सीटें जीतकर हैट्रिक लगाया है. जबकि कांग्रेस को केवल 37 सीटों से संतोष करना पड़ा.

Haryana Elections Results: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की धमाकेदार जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट डाला और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ राज्य की जनता को बधाई दी. शाह ने एक्स पर लिखा, वीरभूमि हरियाणा की जनता को नमन. हरियाणा में भाजपा की यह प्रचंड जीत किसानों, गरीबों, पिछड़ों, जवानों और युवाओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में अटूट विश्वास की जीत है.

बिना नाम लिए राहुल गांधी पर अमित शाह का हमला, कह दी ऐसी बात

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, अपने वोट बैंक के लिए विदेश में जाकर देश का अपमान करने वालों को किसानों और जवानों की भूमि हरियाणा ने सबक सिखाया है. उन्होंने आगे कहा, वीरभूमि की जनता ने जाति और क्षेत्र के आधार पर बाँटने वाली कांग्रेस की नकारात्मक और विभाजनकारी राजनीति को पूरी तरह नकारते हुए भाजपा के 10 वर्षों के विकास और गरीब कल्याण के ट्रैक रिकॉर्ड को चुना है.

Also Read: Haryana Elections Results: हरियाणा रिजल्ट से बौखलाई कांग्रेस, BJP की जीत पर दे डाली ऐसी धमकी

अमित शाह ने हरियाणा की जनता का आभार जताया

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने लगातार तीसरी बार भाजपा को प्रदेश की सेवा करने का अवसर देने के लिए हरियाणा की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार आपकी सभी आकांक्षाओं और आशाओं को पूर्ण करेगी. उन्होंने आगे लिखा, चाहे केंद्र में लगातार तीसरी बार मोदी जी का चुनकर आना हो या हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों में बार-बार भाजपा सरकार का बनना, यह दर्शाता है कि भारतीय राजनीति में मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा ने जिस Politics of Performance के नए युग की शुरुआत की है, उसमें जनता का अटूट विश्वास है.

कांग्रेस को हरियाणा की जनता ने नकार दिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, पहले लोकसभा चुनाव में और अब हरियाणा में, वोट लेने के लिए झूठे और हवाई वादे करने वाली कांग्रेस को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है और जमीन पर डिलीवर करने वाली भाजपा के साथ जनता चट्टान की तरह खड़ी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >