Chandigarh Mayor Elections: पिता कर्नल, पति कांग्रेसी…जानें कौन हैं चंडीगढ़ की नई मेयर हरप्रीत कौर बबला

Chandigarh Mayor Elections: बीजेपी की उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला चंडीगढ़ की नई मेयर बन गई हैं.

Chandigarh Mayor Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला को बड़ी जीत मिली है. उन्होंने आप के उम्मीदवार प्रेमलता को हराया और नई मेयर चुनी गईं.

मेयर बनने के बाद क्या बोलीं हरप्रीत कौर

चंडीगढ़ की नवनिर्वाचित मेयर हरप्रीत कौर बबला ने कहा, “हमें 19 वोट मिले और इसे बड़ी जीत के रूप में देखा जा सकता है. वे जानते थे कि केवल भाजपा ही काम करवा सकती है. चंडीगढ़ के सुनहरे दिन शुरू होने वाले हैं.”

कौन हैं नई मेयर हरप्रीत कौर बबला?

चंडीगढ़ की नई मेयर हरप्रीत कौर बबला का पारिवारिक पृष्ठभूमि कांग्रेस के रहा है. उनके पति कांग्रेस के पूर्व पार्षद रहे हैं. यही नहीं खुद हरप्रीत कौर भी कांग्रेस में ही थीं. लेकिन बाद में बीजेपी में शामिल हो गईं. लोकप्रियता के मामले में हरप्रीत कौर कम नहीं हैं. उन्हें राजनीति में काफी अनुभव प्राप्त है. 2001 में पहली बार कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर निकाय चुनाव लड़ी थीं और जीत दर्ज की थीं. 2021 में भी वो निकाय चुनाव जीती थीं. हरप्रीत कौर अपने पति के साथ 2022 में बीजेपी में शामिल हो गई थीं.

यह भी पढ़ें: Chandigarh Mayor Chunav : चंडीगढ़ मेयर चुनाव में BJP ने दर्ज की जीत, तीन क्रॉस वोट से आप-कांग्रेस को लगा झटका

कितनी पढ़ी-लिखी हैं चंडीगढ़ की नई मेयर

चंडीगढ़ की नई मेयर बीजेपी नेता हरप्रीत कौर बबला इतिहास में स्नातक और अंग्रेजी से एमए हैं. हरप्रीत कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी देहरादून की छात्रा रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >