हज यात्रा करना हुआ आसान, खर्च में सरकार ने की 50 हजार रुपये की कटौती

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा, जब इनकी (कांग्रेस) सरकार थी, तब हज के लिए आवेदन के वास्ते पैसा देना पड़ता था. अब किसी को आवेदन का पैसा नहीं देना पड़ेगा, यह मोदी सरकार ने सुनिश्चित किया.

हज यात्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अल्पसंख्यकों को बड़ी राहत देते हुए हज यात्रा खर्च में बड़ी कटौती की है. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संसद में एक सवाल के जवाब में बताया, हज की नयी नीति कल आई है. मोदी सरकार की नीति के कारण हज पर प्रतिव्यक्ति 50 हजार रुपये की बचत हो रही है.

आवेदन के लिए नहीं देना पड़ेगा पैसा: ईरानी

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा, जब इनकी (कांग्रेस) सरकार थी, तब हज के लिए आवेदन के वास्ते पैसा देना पड़ता था. अब किसी को आवेदन का पैसा नहीं देना पड़ेगा, यह मोदी सरकार ने सुनिश्चित किया.

महिलाओं से जुड़े बजट में 130 प्रतिशत का हुआ इजाफा : ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि महिलाओं से जुड़े बजट में 130 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. उन्होंने संसद में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कुछ पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा, मोदी जी ने संकल्प किया है, इसलिए वह कीमत चुकाते हैं. उन्होंने महिला स्वयंसेवी समूहों के लिए आवंटन का उल्लेख करते हुए कहा, 2009 से 2014 के बीच स्वयंसेवी समूहों को करीब 80 हजार करोड़ रुपये की राशि दी गई. 2014-2022 तक यह राशि बढ़ाकर 4.93 लाख करोड़ रुपये की गई.

Also Read: संजय सेठ के सवाल पर लोकसभा में बोलीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, रांची में चल रहे 1162 आंगनबाड़ी केंद्र

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर किया बड़ा हमला

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर राहुल गांधी के हमले को लेकर पलटवार करते हुए मंगलवार को कहा कि जिन्हें अमेठी ने ‘मैजिक’ दिखाया, उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया. उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए यह आरोप भी लगाया कि परिवार ने अमेठी में कई ऐसी जमीनों को अपने कब्जे में ले लिया, जिन्हें फाउंडेशन या फैक्टरी के लिए आवंटित किया गया था. उनका इशारा गांधी परिवार की तरफ था. स्मृति ईरानी ने कहा, आज एक सज्जन जिन्हें अमेठी ने ‘मैजिक’ दिखाया और चार विधानसभा सीट पर जिनकी जमानत जब्त हुई, उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >