गुजरात राज्यसभा चुनाव से पीछे हटी कांग्रेस, तीन सीट पर बीजेपी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला

कांग्रेस ने बताया कि 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में पर्याप्त संख्या में पार्टी के विधायक नहीं होने के कारण वह राज्य की तीन राज्यसभा सीट के लिए होने वाले चुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पिछले साल के अंत में हुए विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 156 सीट जीती थीं.

गुजरात राज्यसभा चुनाव से कांग्रेस ने पीछे हटने का फैसला किया है. पार्टी की ओर से बताया गया कि तीन सीट पर होने वाले राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी.

इस कारण से कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं उतारने का लिया फैसला

कांग्रेस ने बताया कि 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में पर्याप्त संख्या में पार्टी के विधायक नहीं होने के कारण वह राज्य की तीन राज्यसभा सीट के लिए होने वाले चुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पिछले साल के अंत में हुए विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 156 सीट जीती थीं, जबकि कांग्रेस ने राज्य के गठन के बाद से अपना सबसे खराब प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 17 सीट हासिल की थीं.

24 जुलाई को गुजरात में तीन सीटों पर होंगे राज्यसभा चुनाव

भारत निर्वाचन आयोग ने पिछले महीने घोषणा की थी कि गुजरात में तीन राज्यसभा सीट के लिए चुनाव 24 जुलाई को होंगे. गुजरात कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा, हमारी पार्टी के पास 182 सदस्यीय विधानसभा में आवश्यक संख्या नहीं है, इसलिए हमने राज्य में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है.

Also Read: ‘कांग्रेस का मतलब लूट की दुकान, झूठ का बाजार’, बोले पीएम मोदी- बाय-बाय मोड में अशोक गहलोत सरकार

बीजेपी ने भी अबतक नहीं किया उम्मीदवारों का ऐलान

कांग्रेस चुनाव से पीछे हट गयी है, लेकिन बीजेपी ने भी अबतक अपने उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है. गुजरात की 11 राज्यसभा सीट में से आठ पर भाजपा का कब्जा है, जबकि अन्य तीन पर कांग्रेस के सदस्य हैं.

18 अगस्त को रक्त हो जाएंगी गुजरात की तीन विधानसभा सीटें

गौरतलब है कि बीजेपी की आठ सीट में से तीन सीट 18 अगस्त को रिक्त हो जाएंगी क्योंकि विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ-साथ जुगलजी ठाकोर और दिनेश अनावाडिया का कार्यकाल उक्त तिथि पर पूरा हो रहा है. इन तीन सीट के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 13 जुलाई और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 17 जुलाई है. जरूरत पड़ने पर मतदान 24 जुलाई को होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >