Gujarat Municipal Election 2021Live : स्थानीय निकायों के लिए जारी है मतदान, अमित शाह ने डाला वोट
Gujarat Municipal Election 2021, Gujrat Local Body Election news, Gujrat Municipal Election 2021 update: गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है. प्रदेश के 6 नगर निगम अहमदाबाद सूरत बडोदरा भावनगर, राजकोट और जामनगर नगर निगम के लिए वोट डाले जा रहे हैं. वोटिंग के लिए सुबह से ही लंबी लाइन लगी हुई है. राज्य के 6 नगर निगमों के लिए हो रहे मतदान के लिए 11,477 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इनमें से 3858 मतदान केंद्र संवेदनशील है, जबकि 1656 अतिसंवेदनशील की श्रेणी में आते हैं. चुनाव में कुल 13946 ईवीएम मशीन का इस्तेमाल हो रहा है. मतदान शांतिपूर्ण कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं.
Gujarat Municipal Election 2021Live : स्थानीय निकायों के लिए जारी है मतदान, अमित शाह ने डाला वोट
Live Updates
4:32 PM. 21 Feb 2111:02 AM. 21 Feb
गुजरात में जारी है विकास यात्रा: अमित शाह
गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव के लिए हो रहे मतदान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ अहमदाबाद के नारनपुरा सब जोनल कार्यालय में अपना वोट डाला. मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत में अमित शाह ने कहा कि सरकार सबके विकास के लिए काम कर रही है. गुजरात में विकास यात्रा जारी है.
4:32 PM. 21 Feb 2111:02 AM. 21 Feb
अमित शाह ने डाला वोट
गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव के लिए हो रहे मतदान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ अहमदाबाद के नारनपुरा सब जोनल कार्यालय में अपना वोट डाला.
4:32 PM. 21 Feb 2111:02 AM. 21 Feb
सूरत और भावनगर में आठ फीसदी मतदान
गुजरात निकाय चुनाव के लिए आज मतदान जारी है. अदमदाबाद, वड़ोदरा, राजकोट और जामनगर सुबह नौ बजे तक 9 फीसदी मतदान हुआ है. जबकि सूरत और भावनगर में आठ फीसदी मदतान हुआ है.
4:32 PM. 21 Feb 2111:02 AM. 21 Feb
राजकोट में मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी
गुजरात में नगर निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. 6 नगर निगम के लिए मतदाता वोट डालने पहुंचे हैं. सुबह से मतदाताओं की भीड़ मतदान केंद्रों पर जुटी हुई है. चुनाव के दौरान 13,946 ईवीएम मशीन का इस्तेमाल होगा. राजकोट में मतदान करते मतदाता
4:32 PM. 21 Feb 2111:02 AM. 21 Feb
गुजरात में स्थानीय निकाय के लिए वोटिंग जारी
गुजरात में स्थानीय निकायों के लिए मतदान जारी है. सुबह से मतदाता मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं. मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई है. इन 6 नगर निगमों में मतदाताओं की कुल संख्या 1,14,67,358 है.
2:33 PM. 21 Feb 219:03 AM. 21 Feb
अमित शाह भी वोट देने पहुंचेंगे
गुजरात में स्थानीय निकाय वोटिंग जारी है. केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह भी वोट करने के लिए अहमदाबाद आयेंगे. वहीं कोरोना संक्रमित मुख्यमंत्री विजय रुपाणी पीपीई किट पहनकर मतदान करेंगे.
मुख्य बातें