Gujarat: अल्पेश ठाकोर का सपना होगा पूरा ? लालबत्ती वाली गाड़ी में पहुंच सकते हैं अपने क्षेत्र

Gujarat Minister List : ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि भूपेंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में 20 से 22 विधायकों को जगह दी जा सकती है. इनमें 9 कैबिनेट और बाकी राज्य मंत्री बनाये जाए की बात कही जा रही है. अल्पेश ठाकोर भी मंत्री बनाये जा सकते हैं.

Gujarat Minister List : गुजरात में प्रचंड जीत के बाद आज प्रदेश में भाजपा की सरकार फिर बन जाएगी. भूपेंद्र पटेल सीएम पद की शपथ लेंगे. उनके मंत्रिमंडल में कई नये चेहरे नजर आ सकते हैं. इन चेहरों में एक नाम कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले अल्पेश ठाकोर (Alpesh Thakor) का भी हो सकता है. आपको बता दें कि इससे पहले भी अल्पेश मंत्री बनने की बात कर चुके हैं. तो आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बात…

गांधीनगर साउथ सीट से जीते अल्पेश ठाकोर

गुजरात विधानसभा चुनाव के ऐलान से कुछ दिन पहले तक अल्पेश ठाकोर सुर्खियों से दूर थे हालांकि वे चुनाव की घोषणा के बाद चर्चा में आये. 2017 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले और जीतने वाले अल्पेश ठाकोर को इस बार भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा था. गांधीनगर साउथ सीट (Gandhinagar South Assembly constituency) से भाजपा प्रत्याशी अल्पेश ठाकोर ने जीत दर्ज की है. यदि आपको याद हो तो, ओबीसी आंदोलन के जरिए अल्पेश ठाकोर चर्चा में आए थे. उन्होंने सबसे पहले शराबबंदी का आंदोलन शुरू किया जिसे जनता का भी समर्थन मिला था. उत्तर गुजरात के ठाकोर समाज ने अल्पेश की इस शराबबंदी मूवमेन्ट की बहुत सराहना की.

अल्पेश ने क्या कहा था पिछले चुनाव में

यहां चर्चा कर दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले अल्पेश ने कांग्रेस का दामन थामा था. उन्हें कांग्रेस जॉइन कराने के लिए राहुल गांधी खुद गुजरात पहुंचे थे. 2017 में अल्पेश ने राधनपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और वहां पार्टी का झंडा बुलंद किया था. बात ये भी सामने आयी थी कि चुनाव जीतने के बाद अल्पेश मंत्री पद चाहते थे.

Also Read: Gujarat: हार्दिक पटेल नहीं बनेंगे मंत्री ? जानिए भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में किसे मिल सकती है जगह
बाद में राधनपुर सीट से हारे थे अल्पेश

हालांकि अल्पेश की इच्छा पूरी नहीं हो सकी. ऐसा इसलिए क्योंकि 2017 में कांग्रेस बहुमत में नहीं आ पायी. इस वजह से अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस को छोड़ दिया और भाजपा में शामिल हो गये. अल्पेश ठाकोर के भाजपा में जाने के बाद उपचुनाव हुआ तो राधनपुर सीट से अल्पेश ठाकोर चुनावी मैदान ताल ठोकने उतरे. उनके सामने कांग्रेस ने रधु देसाई को खड़ा किया. इस चुनाव के लिए जो प्रचार किया जा रहा था उसमें अल्पेश चुनावी दोहराते रहे कि चुनाव खत्म होने के बाद लालबत्ती वाली गाड़ी में आऊंगा, लेकिन अल्पेश का ये सपना पूरा नहीं हो सका और उन्हें इस चुनाव में मुंह की खानी पड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >