Gujarat Election 2022: कांग्रेस के लिए प्रांतिज विधानसभा जीतना कितना मुश्‍किल, जानें यहां का समीकरण

Gujarat Election 2022: गुजरात की प्रांतिज विधानसभा की बात करें तो यह सीट भी आदिवासी बहुल है, लेकिन अन्य सीटों के मुकाबले ये बिल्कुल अलग नजर आती है. इस सीट पर 1990 से लेकर अब तक भाजपा ने छह बार जीत का परचम लहराया है.

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. इस बार मैदान पर कांग्रेस और भाजपा के अलावा आम आदमी पार्टी (आप,AAP) भी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुजरात में मतदान इस साल नवंबर के अंत से शुरू हो जाएंगे और दिसंबर के अंत तक नयी सरकार प्रदेश में बन जाएगी. इस दिनों चुनाव आयोग गुजरात के दौरे पर है. यहां चर्चा कर दें कि गुजरात में कुल 182 सीटें हैं, इनमें से 27 सीटें ऐसी हैं जो आदिवासी और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं, प्रदेश का साबरकांठा जिला आदिवासी बाहुल्य है, जहां की जनता कांग्रेस पर भरोसा करती आयी है.

हालांकि भाजपा की पकड़ धीरे-धीरे इन इलाकों में बढ़ रही है. गुजरात की प्रांतिज विधानसभा की बात करें तो यह सीट भी आदिवासी बहुल है, लेकिन अन्य सीटों के मुकाबले ये बिल्कुल अलग नजर आती है. इस सीट पर 1990 से लेकर अब तक भाजपा ने छह बार जीत का परचम लहराया है. 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के गजेंद्र सिंह ने यहां से जीत दर्ज की है. पिछले चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के महेंद्र सिंह बरैया को पराजित किया था. वर्तमान समय में महेंद्र सिंह भी कांग्रेस छोड़ चुके हैं और भाजपा का दामन थाम चुके हैं. अब कांग्रेस के पास इस सीट पर कोई मजबूत चेहरा नहीं दिख रहा है.

जानें प्रांतिज विधानसभा सीट का क्‍या है राजनीतिक समीकरण

गुजरात की प्रांतिज विधानसभा सीट पर नजर डालें तो ये साबरकांठा जिले की एक सामान्य सीट है. इस सीट पर 2017 में भाजपा के गजेंद्र सिंह परमार ने कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र सिंह बरैया को 2551 मतों से हराया था. इस सीट पर अब तक 11 विधानसभा चुनाव कराये गये हैं जिसमें 6 बार भाजपा और 4 बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. वहीं एक बार अन्य दल को इस सीट पर जीत मिली है. यहां आपको बताते चलें कि 2012 को छोड़कर 1990 से लेकर अब तक भाजपा यहां छह बार चुनाव जीत चुकी है. गुजरात में होने वाले अगले चुनाव में भाजपा की जीत तय मानी जा रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि महेंद्र सिंह बरैया भी अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं.

Also Read: Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव के पहले बुलडोजर की एंट्री, अरविंद केजरीवाल ने वीडियो किया ट्वीट
जातिगत समीकरण क्‍या है प्रांतिज विधानसभा में

साबरकांठा जनपद की प्रांतिज विधानसभा सीट एक सामान्य सीट है जिसपर सबकी नजर बनी हुई है. इस सीट पर सवर्ण मतदाताओं के अलावा सबसे ज्यादा अनुसूचित जाति के वोटर हैं जो मतदाता के भविष्‍य का फैसला करते हैं. इनकी संख्या करीब 8 फीसदी है, इसके अलावा 3 फीसदी आदिवासी मतदाता भी इस क्षेत्र में हैं. इस सीट पर मुस्‍लिम मतदाता भी हैं जिनकी संख्‍या करीब एक प्रतिशत है. 87 फीसदी मतदाता ग्रामीण क्षेत्र से संबंध रखते हैं. राजनीतिक जानकारों की मानें तो प्रांतिज विधानसभा पर जाति समीकरण की बड़ी भूमिका रही है. यहां पर जाति समीकरण साधे बिना कोई भी पार्टी जीत दर्ज नहीं कर पाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >