Gujarat Election 2022: विमान से उड़कर दिल्ली जाएगा दलित परिवार, अरविंद केजरीवाल ने भोज पर किया आमंत्रित

Gujarat Election 2022: केजरीवाल ने सोलंकी से कहा कि वह अहमदाबाद के अगले दौरे पर भोजन करने के लिए उनके घर आएंगे तथा साथ ही उन्होंने सोलंकी और उनके परिजनों को दिल्ली में उनके आवास पर भोज के लिए आमंत्रित किया.

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का गुजरात दौरा जारी है. इसी क्रम में आम आदमी पार्टी यानी आप के संयोजक अरविंद केजरीवा रविवार को प्रदेश पहुंचे. अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के एक दलित व्यक्ति और उसके परिवार को राष्ट्रीय राजधानी में भोज पर आमंत्रित किया. यहां मुख्यत: दलित समुदाय के सफाई कर्मचारियों के साथ ‘टाउन हॉल’ बैठक के दौरान हर्ष सोलंकी नामक व्यक्ति ने कहा कि उसने हाल में केजरीवाल को अहमदाबाद में एक बैठक के दौरान ऑटोरिक्शा चालक के रात्रि भोज के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए देखा था तथा उसने पूछा कि क्या केजरीवाल भोजन के लिए उनके घर आएंगे.

भोज के लिए आमंत्रित

इस पर केजरीवाल ने सोलंकी से कहा कि वह अहमदाबाद के अगले दौरे पर भोजन करने के लिए उनके घर आएंगे तथा साथ ही उन्होंने सोलंकी और उनके परिजनों को दिल्ली में उनके आवास पर भोज के लिए आमंत्रित किया. सोलंकी ने कहा कि उन्हें यह देखकर खुशी हुई कि केजरीवाल दलित समुदाय के पास आ रहे हैं जिसका उन्होंने दावा किया कि आजादी के बाद किसी और नेता ने ऐसा नहीं किया है.

क्या आप एक दलित के घर आएंगे ?

हर्ष सोलंकी ने कहा कि आपको देखकर हमें उम्मीद होती है कि कोई हमारे लिए खड़ा है और सर, मैं आपसे एक अनुरोध करना चाहूंगा. क्या आप एक दलित के घर आएंगे जैसे कि आप यहां 15-20 दिन पहले अपने दौरे पर एक ऑटोरिक्शा चालक के घर गए थे. इसके जवाब में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पूछा कि मैंने देखा है कि हर नेता दिखावे के लिए भोजन करने किसी दलित के घर जाता है. आज तक किसी नेता ने दलित को भोजन के लिए अपने घर आमंत्रित नहीं किया. क्या आप भोजन करने के लिए मेरे घर आएंगे. सोलंकी ने तुरंत उनका प्रस्ताव मंजूर कर लिया.

Also Read: Gujarat Election 2022: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का गुजरात चुनाव में दिखेगा असर ? जानें कांग्रेस ने क्‍या कहा
विमान का टिकट भेजेंगे केजरीवाल

केजरीवाल द्वारा सोलंकी के परिवार के बारे में पूछे जाने पर उसने कहा कि वह अपने भाई, बहन और माता-पिता के साथ रहता है, जिसके बाद केजरीवाल ने कहा कि वह पांचों लोगों के दिल्ली आने के लिए विमान का टिकट भेजेंगे. उन्होंने कहा कि आप और आपका परिवार दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर सोमवार को एक साथ भोजन करेंगे. अगली बार जब भी मैं अहमदाबाद आऊंगा तो मैं आपके घर जाऊंगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >