गुजरात में कंझावला जैसा कांड, कार चालक ने बाइक सवार को 12 किलोमीटर तक घसीटा, पति-पत्नी की मौत

गुजरात पुलिस ने बताया, कार और बाइक के बीच टक्कर हुई. जिसमें बाइक कार के नीचे फंस गयी. लेकिन कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और बाइक सवार को 12 किलोमीटर तक घसीटा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. बाइक में मृतक की पत्नी भी बैठी हुई थी. मृतक की पहचान सागर पाटिल के रूप में हुई है.

गुजरात से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. एक कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद 12 किलोमीटर तक घसीटा. जिससे बाइक सवार और उसकी पत्नी की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस मामले में आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना सूरत की है.

घटनास्थल से 12 किमी दूर मिला बाइक सवार का शव

गुजरात पुलिस ने बताया, कार और बाइक के बीच टक्कर हुई. जिसमें बाइक कार के नीचे फंस गयी. लेकिन कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और बाइक सवार को 12 किलोमीटर तक घसीटा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. बाइक में मृतक की पत्नी भी बैठी हुई थी. मृतक की पहचान सागर पाटिल के रूप में हुई है. बाइक को टक्कर मारने के बाद कार चालक दुर्घटनास्थल से फरार हो गया था. महिला का शव दुर्घटनास्थल पर मिला था, लेकिन पाटिल का शव घटनास्थल से 12 किमी दूर मिला था.

कामरेज टोल प्लाजा के पास पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

हादसे के बाद आरोपी फरार हो गया था. लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को कामरेज टोल प्लाजा के पास पुलिन से उसे गिरफ्तार कर लिया. सूरत ग्रामीण के पुलिस उपाधीक्षक इलेश पटेल ने कहा, दुर्घटना 18 दिसंबर को सूरत के बाहरी इलाके पलसाना में हुई थी. आरोपी की पहचान बिरेन लदुमोर अहीर के रूप में हुई है. वह एक व्यवसायी है. पुलिस अधीक्षक हितेश जयसर ने कहा, आरोपी ने दावा किया कि उसे नहीं पता था कि मोटरसाइकिल सवार उसकी कार के नीचे फंसा हुआ है. वह दुर्घटना के बाद डर के मारे भागने की कोशिश कर रहा था. गौरतलब है कि दिल्ली के कंझावला में कुछ दिनों पहले एक बाइक सवार महिला को कार सवार ने टक्कर के बाद घसीटा था. जिसमें बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. इस मामले की जांच अभी तक जारी है.

Also Read: Bengal News: प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी में गुजरात दंगों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री को रोकने पर छात्रों का हंगामा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >