Coronavirus : एक दिन में ठीक हुए 705 मरीज, क्‍या भारत में हार रहा COVID-19 ?

Coronavirus Lockdown, coronavirus update, coronavirus covid-19 cases in india स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से जो ताजा आंकड़ा मिले हैं उसके अनुसार भारत में आज एक दिन सबसे अधिक 705 लोग कोरोना वायरस से ठीक होकर घर लौट चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल (Joint Secy Lav Agrawal) ने बताया, 3 जिलों में पिछले 28 दिनों से कोई नया मामला सामने नहीं आया है.

नयी दिल्‍ली : कोरोना वायरस के संक्रमण से इस समय पूरी दुनिया संकेट के दौर से गुजर रही है. भारत में भी कोरोना के खिलाफ जंग जारी है. हालांकि ऐसे संकेत मिलते नजर आ रहे हैं कि भारत कोरोना के खिलाफ जंग जीत रहा है.

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से जो ताजा आंकड़ा मिले हैं उसके अनुसार भारत में आज एक दिन सबसे अधिक 705 लोग कोरोना वायरस से ठीक होकर घर लौट चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया, 3 जिलों में पिछले 28 दिनों से कोई नया मामला सामने नहीं आया है, इसमें एक नया जिला प्रतापगढ़, राजस्थान शामिल हुआ है. लव अग्रवाल ने बताया, देश में 61 ऐसे जिले हैं जिनमें पिछले 14 दिनों से कोई नया मामला सामने नहीं आया है.

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने जो आंकड़े दिये हैं उसके अनुसार ये शुभ संकेत हैं कि भारत कोरोना के खिलाफ जंग जीत रहा है. हालांकि अब भी कोरोना के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़नी बाकी है. देश में दो राज्‍य ऐसे हैं जो पूरी तरह से कोरोना फ्री हो चुका है. गोवा देश का पहला राज्‍य बना, जिसने कोरोना के खिलाफ जंग जीत लिया. गोवा में कुल 7 मामले कोरोना के थे, जिसमें अब सभी लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं. उसी तरह मणिपुर देश का दूसरा ऐसा राज्‍य है जो कोरोना वायरस फ्री हो चुका है. यहां कोरोना के दो केस थे, जो अब पूरी तरह से ठीक होकर घर चले गये हैं. ये सारे संकेत ऐसे हैं जो बता रहे हैं कि देश कोरोना के खिलाफ जंग जीत रहा है.

Also Read: क्या राहुल गांधी फिर बनने जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष, यहां पढ़िए राजनीतिक गलियारे की कानाफूसी

सोमवार को ठीक होने का आंकड़ा 410 था और आज मंगलवार को आंकड़ा 705 हो गयी है. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने पहले ही बता दिया है कि देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्‍या में बढ़ोतरी हुई है. पहले जहां ठीक होने वालों का प्रतिशत 11 था, वो अब बढ़कर 17.48 हो गयी है.

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के कारण अब तक 590 लोगों की जान जा चुकी है. इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,601 पर पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब भी 14,759 लोग संक्रमण की चपेट में हैं जबकि 3,251 लोग स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है वहीं एक व्यक्ति विदेश चला गया है. कुल मामलों में 77 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.

Also Read: ‘लॉकडाउन में ढील देना पड़ सकता है भारी’ WHO ने दी चेतावनी

आंकड़ों के अनुसार देश में सर्वाधिक 4,866 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं. इसके बाद दिल्ली से 2,081, गुजरात से 1,939, राजस्थान में 1,576, तमिलनाडु में 1,520 और मध्य प्रदेश में 1.485 मामले सामने आए हैं. उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1,184, तेलंगाना में 873 और आंध्र प्रदेश में 722 है. केरल और कर्नाटक दोनों राज्य से 408 मामले सामने आए हैं.

पश्चिम बंगाल में भी संक्रमितों की संख्या बढ़कर 392, जम्मू-कश्मीर में 368, हरियाणा में 254 और पंजाब में 245 हो गई है. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 113 जबकि ओडिशा में 74 मामले हैं. उत्तराखंड और झारखंड में 46-46 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. हिमाचल प्रदेश में 39, छत्तीसगढ़ में 36 जबकि असम में 35 मामले हैं. केंद्र शासित क्षेत्रों चंडीगढ़ में कोविड-19 के 26, लद्दाख में 18 जबकि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से 16 मामले हैं. मेघालय में 11 जबकि गोवा और पुडुचेरी से कोविड-19 के सात-सात मामले सामने आए हैं.

Also Read: OMG : लॉकडाउन के 21 दिनों में पति-पत्नी ने मिलकर खोद डाला कुआं, ताकि प्‍यासा न रह जाए…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >