राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों अमृत उद्यान की ग्रैंड ओपनिंग, आम जनता के लिए इस दिन खुलेगा गार्डन

Amrit Udyaan: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों अमृत उद्यान का उदघाटन होने के बाद इसे 31 जनवरी से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा. यह उद्यान सोमवार को छोड़ बाकि सभी दिन खुला रहेगा। बता दें इस उद्यान को 8 मार्च तक ही खुला रखा जाएगा.

Rashtrapati Bhawan Amrit Udyaan: राष्ट्रपति भवन के मुग़ल गार्डन का नाम अब बदलकर अमृत उद्यान रख दिया गया है. इस बदलाव की जानकारी कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उप प्रेस सचिव नविका गुप्ता ने दी. इस बदलाव की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि- आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘अमृत महोत्सव’ की थीम को ध्यान में रखते हुए, केंद्र सरकार ने मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान कर दिया है. आगे बताते हुए उन्होंने यह भी कहा कि- इस उद्यान का उदघाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों होगा. अगर आप इस उद्यान को देखना चाहते हैं तो 31 जनवरी से लेकर 8 मार्च के बीच इसका आनंद उठा सकेंगे.

अमृत उद्यान में क्या है खास

जानकारी के लिए बता दें यह उद्यान 15 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है. यहां आपको 138 तरह के गुलाब के फूल, 10 हजार से ज्यादा ट्यूलिप के बल्ब और 5 हजार से ज्यादा मौसमी फूलों की वैराइटी है. अगर आप यहां घूमने जाने की सोच रहे हैं तो बता दें यहां इन फूलों की जानकारी देने के लिए लोग मौजूद रहेंगे. केवल यही नहीं सभी पेड़ों पर QR स्कैनर भी लगाए जाएंगे. इनकी मदद से आप आप इन फूलों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.

आम जनता के लिए 31 जनवरी से खुलेगा उद्यान

बता दें आम जनता के लिए यह उद्यान 31 जनवरी से 8 मार्च तक खुलेगा. अमृत उद्यान का उद्घाटन आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जाएगा और 31 जनवरी से 8 मार्च तक दो महीने के लिए जनता के लिए खुला रहेगा. वहीं, 28 मार्च को इसे किसानों के लिए, 29 मार्च को दिव्यांगों के लिए और 30 मार्च को खास तौर पर सेना के लिए खोला जाएगा. आमतौर पर, उद्यान एक महीने के लिए जनता के दर्शन के लिए खुला रहता है – फरवरी से मार्च – जब फूल पूरी तरह खिल चुके होते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >