Gold Smuggling : बीएसएफ ने शख्स को पकड़ा, 20 KG सोने के बिस्कुट जब्त, दिवाली के पहले बड़ी कामयाबी

Gold Smuggling : बीएसएफ ने तस्कर को पकड़ा. उसके पास से 2.82 करोड़ रुपये के सोने के बिस्कुट बरामद किए गए. यह अर्धसैनिक बलों के लिए बड़ी कामयाबी है.

Gold Smuggling : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में बड़ी सफलता मिली है. दिवाली के पहले बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा के पास एक तस्कर को पकड़ लिया और उसके कब्जे से 20 किलोग्राम सोने के बिस्कुट जब्त किए. अर्धसैनिक बलों के इस कार्य से सीमा पर सुरक्षा और तस्करी रोकने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है. इस संबंध में बीएसएफ ने एक बयान जारी कर जानकारी दी है. जवानों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की वजह से गंभीर मामले का खुलासा हुआ.

खुफिया जानकारी मिलने के बाद एक्टिव हुए अर्धसैनिक बल के जवान

अर्धसैनिक बल ने बयान में बताया कि होरंदीपुर सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ की 32वीं बटालियन को विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली कि मुस्लिमपारा गांव का एक भारतीय नागरिक बांग्लादेश से अवैध सोना लेकर होरंदीपुर इलाके से तस्करी करने का प्लान बना रहा है. सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात जवानों को सतर्क किया गया. शनिवार सुबह करीब छह बजे जवानों ने बांस के घने जंगल के पीछे उस व्यक्ति को घूमते देखा. इसके बाद बीएसएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ने की योजना बनाई और अवैध सोना जब्त किया.

व्यक्ति को तुरंत घेरकर पकड़ लिया गया

बयान के अनुसार, व्यक्ति को तुरंत घेरकर पकड़ लिया गया. इसके बाद उसकी तलाशी लेने पर एक पैकेट मिला, जिसमें लगभग 2.82 करोड़ रुपये मूल्य के 20 सोने के बिस्कुट थे. तस्कर को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया और आगे की पूछताछ के लिए होरंदीपुर सीमा चौकी लाया गया. आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >