SCO Summit: चीन से सीमा विवाद पर बोले जयशंकर, सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया को ले जाना होगा आगे

SCO Summit updates: एससीओ के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक गुरुवार को गोवा के एक आलीशान ‘बीच रिसॉर्ट’ में शुरू हो गयी. इस बैठक में भारत के विदेश मंत्री जयशंकर एससीओ के लगभग सभी देशों के अपने समकक्षों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय वार्ता कर रहे हैं. जानें आज के बैठक की ताजा खबर यहां

Live Updates
3:57 AM. 6 May 23 10:27 PM. 5 May

चीन से एस जयशंकर की सीधी बात

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि अगर सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता के लिए बाधा उत्पन्न होती है तो भारत और चीन के बीच संबंध सामान्य नहीं हो सकते हैं. उन्होंने अपने चीनी समकक्ष चिन गांग से बातचीत की. जयशंकर ने कहा, हमें सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया को आगे ले जाना है.

3:57 AM. 6 May 23 10:27 PM. 5 May

विदेश मंत्री एस जयशंकर की दो टूक

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को पाकिस्तान के अपने समकक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी की मौजूदगी में शंघाई सहयोग संगठन में दो टूक कहा कि बिना किसी भेदभाव के आतंकवाद के सभी स्वरूपों और इसके वित्तपोषण को रोकना चाहिए. चीन की बेल्ट एंड रोड पहल को लेकर बढ़ती आलोचना के बीच जयशंकर ने यह भी कहा कि संपर्क प्रगति की कुंजी है, लेकिन इसके लिए सभी सदस्य देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को ध्यान में रखना चाहिए.

3:57 AM. 6 May 23 10:27 PM. 5 May

वैश्विक विकास पर विचारों का आदान-प्रदान

गोवा में विदेश मंत्रियों की एससीओ परिषद के मौके पर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ अपनी द्विपक्षीय बैठक पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि हमने कई क्षेत्रीय, वैश्विक विकास पर विचारों का आदान-प्रदान किया.

3:57 AM. 6 May 23 10:27 PM. 5 May

ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री से मिले डॉ एस जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री सिरोजिद्दीन मुहरिद्दीन ने गोवा में एससीओ विदेश मंत्रियों की परिषद के मौके पर एक द्विपक्षीय बैठक की.

3:57 AM. 6 May 23 10:27 PM. 5 May

आतंकवाद का कोई औचित्य नहीं

एससीओ की बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बिलावल भुट्टो को देखते हुए कहा कि आतंकवाद का कोई औचित्य नहीं.

3:57 AM. 6 May 23 10:27 PM. 5 May

आतंकवाद पर भारत ने की कड़ाई से बात

गोवा में चल रहे शंघाई ऑर्गनाइजेशन कॉरपोरेशन (SCO) के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आतंकवाद पर कड़ाई से बात की, उन्होंने सभी रूपों में आतंकवाद को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत पर जोर दिया.

मुख्य बातें

SCO Summit updates: एससीओ के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक गुरुवार को गोवा के एक आलीशान ‘बीच रिसॉर्ट’ में शुरू हो गयी. इस बैठक में भारत के विदेश मंत्री जयशंकर एससीओ के लगभग सभी देशों के अपने समकक्षों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय वार्ता कर रहे हैं. जानें आज के बैठक की ताजा खबर यहां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >