जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, तीन घुसैपठिए ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद...

सेना की ओर से की गयी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईजी कश्मीर ने बताया कि उरी के पास रामपुर सेक्टर में तीन घुसपैठियों को मार गिराया गया है. उन घुसपैठियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और पाकिस्तानी नकदी बरामद की गयी है.

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में आज एलओसी के निकट सेना को बड़ी सफलता मिली है. सेना ने घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम किया है और तीन घुसपैठिए आतंकवादियों को मार गिराया है.

सेना की ओर से की गयी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईजी कश्मीर ने बताया कि उरी के पास रामपुर सेक्टर में तीन घुसपैठियों को मार गिराया गया है. उन घुसपैठियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और पाकिस्तानी नकदी बरामद की गयी है.

सेना की ओर से बताया गया कि आतंकियों के पास से पांच एके 47 राइफल आठ पिस्टल और 70 हैंड ग्रेनेड सहित कई अन्य हथियार बरामद किये गये.

Also Read:
Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में स्कूल की छत गिरी, 25 बच्चे घायल, 5 गंभीर

जनरल डीपी पांडेय ने बताया कि आज तड़के रामपुर सेक्टर के हाथलंगा जंगल में चहल-पहल देखी गयी, जिसके बाद एक संक्षिप्त ऑपरेशन चलाया गया और 3 आतंकवादियों को मार गिराया गया. इससे पहले 18 सितंबर को भी ऐसा ही प्रयास किया गया था, जिसे विफल कर दिया गया था.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >