बेंगलुरु गेल की गैस पाइपलाइन में जोरदार विस्फोट, तीन लोग जख्मी, देखें VIDEO

बेंगलुरु के सेक्टर-7 स्थिति एचएसआर लेआउट में करीब नौ बजे बेंगलुरु जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड की ओर से सड़क की खुदाई का काम चल रहा था. खुदाई के दौरान गेल की गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन मजदूरों ने बिना देखे ही टूटी हुई पाइपलाइन को मिट्टी से ढंक दिया.

बेंगलुरु : कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में गुरुवार को दो घरों में गेल की गैस पाइपलाइन फट गई, जिससे तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, बेंगलुरु के सेक्टर-7 स्थित एचएसआर लेआउट में एक गेल गैस पाइपलाइन टूटने के कारण 3 लोग घायल हो गए. एजेंसी ने बताया कि बैंगलोर जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड सड़क की खुदाई कर रहा था, उसी समय जब पाइपलाइन टूट गई और कई घरों में गैस लीक हो रही थी.

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे के आसपास घटित हुई. समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु के सेक्टर-7 स्थिति एचएसआर लेआउट में करीब नौ बजे बेंगलुरु जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड की ओर से सड़क की खुदाई का काम चल रहा था. खुदाई के दौरान गेल की गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन मजदूरों ने बिना देखे ही टूटी हुई पाइपलाइन को मिट्टी से ढंक दिया.


Also Read: GAIL: पटना में गैस पाइपलाइन में फिर से लगी आग, पूरी रात कोशिश के बाद पाया गया काबू

रिपोर्ट में कहा गया है कि टूटी हुई पाइपलाइन से गैस का रिसाव होने लगी, जिससे एक घर में विस्फोट हो गया. इस विस्फोट के वक्त एक महिला रसोई घर में खाना बना रही थी. रिपोर्ट में बताया गया कि इस धमाके की वजह से पास के दो घरों में आग लग गई, जिससे दो अन्य महिलाएं बुरी तरह से झुलस गईं. घटना के बाद तीनों महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >