मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर वैन और कंटेनर ट्रक में भिड़ंत, चार की मौत, 8 घायल

महाराष्ट्र के पालघर जिले में रविवार को एक कार एक ट्रक में जा घुसी जिसमें दो वर्षीय एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये.

महाराष्ट्र के पालघर जिले के मनोर इलाके में आज मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक वैन और कंटेनर ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. यह जानकारी पालघर पुलिस की ओर से न्यूज एजेंसी एएनआई को दी गयी है.

पीटीआई न्यूज एजेंसी के अनुसार महाराष्ट्र के पालघर जिले में रविवार को एक कार एक ट्रक में जा घुसी जिसमें दो वर्षीय एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये.

Also Read: आधार में एड्रेस बदलवाना हुआ आसान, देश भर में खुलेंगे 166 सेवा केंद्र, ऐसी होगी सुविधा

एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना जिले में बोईसर के अवंडानी गांव में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर हुई. मनोर थाने के अधिकारी ने बताया, कार में दस से अधिक लोग यात्रा कर रहे थे जब यह पीछे से ट्रक में जा घुसी. इसमें दो वर्षीय एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गयी.

पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग लोनावला के पास एकविरा देवी मंदिर में पूजा करने के बाद पालघर के डांडी के लिए लौट रहे थे, उसी वक्त यह दुर्घटना हुई. घायलों का इलाज चल रहा है, लेकिन कइयों की स्थिति गंभीर है.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >