Manmohan Singh Health: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, एम्स के इमरजेंसी वार्ड में थे भर्ती

Manmohan Singh Health: देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया है. उन्होंने दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली.

Manmohan Singh Health: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का गुरुवार को देर रात निधन हो गया. उन्होंने दिल्ली एम्स में 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. डॉ मनमोहन सिंह 2004 से लेकर 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे. इससे पहले वह भारत के वित्त मंत्री और वित्त सचिव भी रहे.

प्रियंका गांधी एक्स पहुंचीं, बेलगावी से दिल्ली लौट रहे राहुल गांधी

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अचानक तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही राहुल गांधी बेलगावी से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. जबकि सांसद प्रियंका गांधी दिल्ली एक्स पहुंच गई हैं. मनमोहन सिंह की तबीयत खराब होने की खबर के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को होने वाली रैली को भी रद्द कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >