Fog in Delhi: कोहरे के कारण फ्लाइट में हो रही है देरी, घर से निकलने के पहले ऐसे चेक करें विमान की स्थिति

यात्रियों को विमान के लिए कई घंटों का इंतजार करना पड़ा रहा है. रविवार को सुबह पांच बजे रवाना होने वाली उड़ान घने कोहरे के कारण उड़ान नहीं भर सकी. जानें सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या है हाल

दिल्ली हवाई अड्डे पर सुबह घने कोहरे के चलते और कम विजिबिलिटी के कारण कई विमान पर असर पड़ा है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, कोहरे की स्थिति के बीच दिल्ली हवाईअड्डे ने एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि यात्रा करने के पहले यात्री एयरलाइंस से संपर्क करें. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है. यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें. यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए खेल प्रकट किया गया है. आपको बता दें कि रविवार को, पूरे उत्तर भारत में लो विजिबिलिटी और घने कोहरे की स्थिति की वजह से इंडिगो के उड़ान में देरी हुई. इससे हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा हुई. सोमवार सुबह खबर आई कि खराब मौसम के कारण 5 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया है. 4 को जयपुर और 1 को अहमदाबाद भेजा गया है.

रेलवे पर भी मौसम की मार का असर नजर आ रहा है. 15 जनवरी को घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनें देरी से चल रही हैं.

विमान में देरी का कारण मौसम

एक यात्री वंशिका ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि हम मुंबई की यात्रा करने जा रहे हैं और हमारी उड़ान 2 घंटे 55 मिनट की देरी से है. देरी का कारण खराब मौसम है या उड़ान में कुछ समस्या हो सकती है. वहीं एक अन्य यात्री कार्तिक तायल ने कहा कि हमारी फ्लाइट 2 घंटे 45 मिनट की देरी से है. हम कोलकाता जा रहे हैं. देरी का कारण कोहरा और खराब मौसम है.

कुल 10 उड़ानों का मार्ग बदला गया

दिल्ली हवाई अड्डे पर रविवार सुबह घने कोहरे के चलते और लो विजिबिलिटी के कारण कुल 10 उड़ानों का मार्ग बदलने का काम किया गया जबकि लगभग 100 उड़ानों में देरी हुई. कुछ को तो रद्द भी कर दिया गया. एक अधिकारी की ओर से इस बाबत जानकारी दी गई और कहा गया कि रविवार सुबह साढ़े चार बजे और दोपहर 12 बजे के बीच दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों सहित कुल 10 उड़ानों को जयपुर की ओर रवाना किया गया. खराब मौसम के कारण विदेशी सेवाओं सहित लगभग 100 उड़ानों में देरी हुई जबकि कुछ उड़ानें रद्द कर दी गईं.

Also Read: Weather News : मकर संक्रांति के दिन शीतलहर का अलर्ट, जानें अपने इलाके का मौसम

यहां चेक करें विमान की स्थिति

सोशल मीडिया पर एयरलाइन ने कहा कि खराब मौसम के कारण दिल्ली और कोलकाता में उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है. कृपया हवाईअड्डे के लिए रवाना होने से पहले http://bit.ly/2EjJGGT पर अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करते रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >