देश की राजधानी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भीषण आग लगने की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी. खबर लिखे जाने तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है.
दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद
सफदरजंग अस्पताल में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को फौरन दी गयी जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रहीं हैं. फिलहाल, आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है. आग से किसी के हताहत होने की भी खबर नहीं है.
एक और अस्पताल में आग
इधर, शुक्रवार की सुबह राजधानी दिल्ली में आग लगने की एक और घटना सामने आई. सफदरजंग अस्पताल के अलावा, गुरु अंगद नगर पूर्व के पास एक अस्पताल में आग लगने की खबर आयी, हालांकि, अग्निशमन विभाग की ओर से कहा गया कि आग पर काबू पा लिया गया है. दमकल की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया.
