कोलकाता इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी आग, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर मौजूद

एयरपोर्ट के अंदर आग लगने की खबर के बाद आग बुझाने के लिए दमकल की कम से कम ती गाड़ियों को मौके तैनात किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हालांकि विस्तृत खबर की अभी प्रतिक्षा है.

Kolkata Airport Fire: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के दमदम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है. एएनआई ने एयरपोर्ट के अधिकारी के हवाले से कहा है कि कोलकाता एयरपोर्ट के 3सी डिपार्चर टर्मिनल बिल्डिंग में आग लग गयी है.

फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां बुलायी गयीं

एयरपोर्ट के अंदर आग लगने की खबर के बाद आग बुझाने के लिए दमकल की कम से कम तीन गाड़ियों को मौके तैनात किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. इस बीच सीआईएसएफ ने बताया, डी पोर्टल चेक-इन काउंटर पर आग लगी थी. धुएं के कारण यात्रियों और कर्मचारियों को टर्मिनल भवन से बाहर निकाला गया. हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ है. सभी यात्री सुरक्षित हैं. आग बुझा दी गई है.

एयरपोर्ट पर लगी आग पर पाया गया काबू

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय (NSCBI) हवाई अड्डा कोलकाता ने बयान जारी कर बताया कि चेक-इन एरिया पोर्टल डी पर रात 9:12 बजे मामूली आग लगी थी. जिसे रात 9:40 बजे तक पूरी तरह से बुझा दिया गया. सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया. धुंआ होने के कारण चेक-इन प्रक्रिया को कुछ देर के लिए निलंबित कर दिया गया था. चेक-इन और संचालन अब फिर से शुरू कर दिया गया है.

आग लगने के कारणों का जल्द पता चल जायेगा

सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा है कि वह एयरपोर्ट डायरेक्टर के संपर्क में हैं. उन्होंने कहा दुर्भाग्य से कोलकाता एयरपोर्ट के चेक-इन काउंटर के पास छोटी सी आग लग गयी. तत्काल उस इलाके में मौजूद सभी यात्रियों एवं कर्मचारियों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. चेक-इन प्रॉसेस रात के 10:25 बजे फिर से शुरू हो गया. आग लगने के कारणों का जल्द पता लगा लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >