केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एम्स में कराई गईं भर्ती, प्राइवेट वार्ड में चल रहा है इलाज

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सोमवावर को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है. सूत्रों ने मीडिया को बताया कि निर्मला सीतारमण को एम्स के प्राइवेट वार्ड में दाखिल कराया गया है.

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सोमवावर को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है. सूत्रों ने मीडिया को बताया कि निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) को एम्स के प्राइवेट वार्ड में दाखिल कराया गया है. उन्हें दोपहर करीब 12 बजे देश के सबसे बड़े अस्पताल में दाखिल कराया गया . हालांकि, शुरुआत में यह पता नहीं चल पाया था कि उन्हें किन कारणों से एम्स में भर्ती कराया गया है.

रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंची

सूत्रों के हवाले से बाद में यह जानकारी सामने आयी कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंची हैं. वे लगभग 12 बजे अस्पताल में भरती हुईं थीं. बताया गया है कि अगर सारे टेस्ट समय से हो गये, तो उन्हें आज ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी. सीतारमण के अस्पताल में अस्पताल में भरती होने के पीछे कोई बड़ी वजह नहीं हैं.

कोरोना के नये वैरिएंट की वजह से हुई आशंका

वितमंत्री निर्मला सीतारमण को एम्स में भरती किये जाने की सूचना मिलने पर कयासों का दौर शुरू हो गया था. वजह यह है कि देश में कोरोना के नये वैरिएंट को लेकर सतर्कता जारी है और कई नये केस सामने भी आये हैं. हालांकि एक्सपर्ट्‌स लगातार यह कह रहे हैं कि देश में कोरोना की नयी लहर का कोई खतरा नजर नहीं आ रहा है. वजह यह है कि अधिकतर लोग कोरोना की वैक्सीन ले चुके हैं और अधिकतर लोगों को कोरोना का इंफेक्शन भी हो चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >