सोशल मीडिया पर एक गंभीर रूप से बीमार पिता का अपने छोटे बेटे केसाथ रिकॉर्ड किया गया भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. गुजराती भाषा में रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में पिता अपने बेटे से कहते हैं कि वह हमेशा अपनी मां की बात माने, अपनी बहनों का ख्याल रखे और यह याद रखे कि उनके जाने के बाद भी उनका प्यार हमेशा उसके साथ रहेगा.
करीब एक मिनट का यह वीडियो 28 जुलाई को सोशल मीडिया पर साझा किया गया था. इसके बाद से हजारों लोगों ने इसे साझा करते हुए अपने अनुभव भी लिखे हैं. कई यूजर्स ने कैंसर की वजह से अपने प्रियजनों को खोने की दर्दभरी कहानियां साझा कीं, जबकि कई लोगों ने परिवार के लिए प्रार्थना और शुभकामनाएं दीं. यह वीडियो पिता-पुत्र के रिश्ते, परिवार की जिम्मेदारी और माता-पिता के निस्वार्थ प्रेम का भावुक संदेश देने के कारण लोगों के दिलों को छू रहा है.
यह भी पढ़ें- वंदे मातरम् के अपमान पर अब 3 साल तक की जेल, संसद से बिल पास
