Farmers Protest : पीएम मोदी ने किसान आंदोलन को लेकर कही ये बड़ी बात, 10 प्वाइंट में जानें...

Farmers Protest, PM Modi, farmer movement, kisan andolan ke karan दिल्ली बॉर्डर पर पिछले 20 दिनों से हजारों की संख्या में किसान कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. किसान कृषि कानूनों को पूरी तरह से रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार किसान आंदोलन पर बयान दिया है.

दिल्ली बॉर्डर पर पिछले 20 दिनों से हजारों की संख्या में किसान कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन (Farmers Protest) कर रहे हैं. किसान कृषि कानूनों को पूरी तरह से रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने पहली बार किसान आंदोलन पर बयान दिया है. पीएम मोदी ने किसान आंदोलन को लेकर विपक्ष पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली में किसानों को डराने की कोशिश की जा रही है. आइये पीएम मोदी के किसान आंदोलन पर दिये बयान की 10 बड़ी बातों को जानें.

* पीएम मोदी ने कहा, किसानों की शंकाओं के समाधान के लिए सरकार चौबीसों घंटे तैयार

* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि किसानों का कल्याण उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रहा है.

* प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा और उन पर किसानों को भ्रमित करने की साजिश रचने का आरोप लगाया.

* मोदी ने कहा, आज कल दिल्ली के आसपास किसानों को भ्रमित करने की बड़ी साजिश चल रही है.

* किसानों को डराया जा रहा है कि कृषि सुधारों के बाद किसानों की जमीन पर कब्जा कर लिया जाएगा.

* पीएम मोदी ने कहा, कृषि सुधारों की मांग वर्षो से की जा रही थी और अनेक किसान संगठन भी यह मांग करते थे कि किसानों को अनाज को कहीं पर भी बेचने का विकल्प दिया जाए.

* पीएम मोदी ने कहा, आज जो लोग विपक्ष में बैठकर किसानों को भ्रमित कर रहे हैं, वह भी अपनी सरकार के समय इन कृषि सुधारों के समर्थन में थे. लेकिन अपनी सरकार के रहते वे निर्णय नहीं ले पाए. किसानों को झूठे दिलासे देते रहे.

Also Read: Pm Modi In Farmers protest : किसानों को डराने की हो रही साजिश, किसान आंदोलन पर पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला

* मोदी ने कहा, मैं अपने किसान भाइयों बहनों को बार-बार दोहराता हूं. उनकी हर शंका के समाधान के लिए सरकार 24 घंटे तैयार है.

* किसानों का हित पहले दिन से हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक रहा है. खेती में किसानों का खर्च कम हो, उनकी आय बढ़े और मुश्किलें कम हों, इसके लिए सरकार ने निरंतर काम किया है.

* सरकार की ईमानदार नीयत और ईमानदार प्रयास को करीब-करीब पूरे देश ने आशीर्वाद दिए हैं. किसानों के आशीर्वाद की ताकत से जो भ्रम फैलाने वाले लोग हैं, जो राजनीति करने पर तुले हुए लोग हैं, जो किसानों के कंधे पर बंदूक फोड़ रहे हैं… देश के सारे जागरूक किसान उनको भी परास्त करके रहेंगे.

posted by – arbind kumar mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >