Farmers Protest LIVE Updates: ट्रैक्टर रैली हिंसा मामले में राकेश टिकैत समेत कई किसान नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज, 200 लोग हिरासत में

Farmers Protest LIVE Updates : देश में गणतंत्र दिवस (Republic Day) के दिन राजधानी दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर रैली (Tractor Parade Rally) के दौरान कई जगहों पर हिंसा हुई. इस दौरान कई किसान और पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. मोदी सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले दो महीनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 26 जनवरी ट्रैक्टर रैली निकालने की घोषणा की थी. राष्ट्रीय राजधानी में हुई हिंसा की घटना को देखते हुए पंजाब और हरियाणा सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है. किसान आंदोलन के हर अपडेट के लिए बने रहिए Prabhatkhabar.com के साथ….

10:36 PM. 27 Jan 21 10:36 PM. 27 Jan

दो किसान संगठनों ने किसान आंदोलन से खुद को किया अलग

किसान आंदोलन में टूट की खबर आ रही है. राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन और भारतीय किसान यूनियन ( भानु) ने 26 जनवरी ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा के बाद आंदोलन को खत्म करने का ऐलान कर दिया है. किसान नेता वीएम सिंह ने आंदोलन खत्म करने की घोषणा करते हुए भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत पर गंभीर आरोप लगा दिया है.

10:36 PM. 27 Jan 21 10:36 PM. 27 Jan

दिग्विजय सिंह ने ट्रैक्टर रैली में हिंसा के पीछे सरकार को ठहराया जिम्मेदार

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया है. दिग्विजय ने ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा, किसानों ने 15 लोगों को पकड़कर दिल्ली पुलिस को दिया है. उनके पास सरकारी मुलाजिम होने का पहचान पत्र मिला है. यह आंदोलन को गलत रास्ते पर दिखाने का षड्यंत्र था. लाल किले पर खालसा पंथ का झंडा नहीं था, पहले तिरंगा झंडा था उसके नीचे किसान यूनियन और खालसा का झंडा था.

8:10 PM. 27 Jan 21 8:10 PM. 27 Jan

गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा के बाद बुधवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि किसान संगठनों के साथ बातचीत के दरवाजे अभी भी खुले हुए हैं.

8:10 PM. 27 Jan 21 8:10 PM. 27 Jan

दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने कल शहर में किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में 200 लोगों को हिरासत में लिया.

8:10 PM. 27 Jan 21 8:10 PM. 27 Jan

राहुल गांधी ने मोदी सरकार से की ये अपील

5:48 PM. 27 Jan 21 5:48 PM. 27 Jan

दिल्ली के लाल किले के अंदर का दृश्य, जहां पर सामान बिखरे और कांच के टुकड़े ज़मीन पर पड़े हुए दिखे.

5:48 PM. 27 Jan 21 5:48 PM. 27 Jan

अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हन्नान मोल्लाह ने कहा कि किसानों के आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश लगातार चल रही थी. हमें डर था कि कोई साजिश कामयाब न हो जाए मगर आखिर में साजिश कामयाब हो गई. लाल किले में बिना किसी सांठगांठ के कोई नहीं पहुंच सकता. इसके लिए किसानों को बदनाम करना ठीक नहीं है.

5:08 PM. 27 Jan 21 5:08 PM. 27 Jan

केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने लाल किले का दौरा किया.

5:08 PM. 27 Jan 21 5:08 PM. 27 Jan

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि किसान रैली में हुई हिंसा में अब तक 300 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं.

5:08 PM. 27 Jan 21 5:08 PM. 27 Jan

हिंसा करने वालों को चुकानी पड़ेगी कीमत – राकेश टिकैट

भारत किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जिन लोगों ने लाल किले में हिंसा और फहराए झंडे बनाए, उन्हें अपने कामों के लिए भुगतान करना होगा. पिछले दो महीने से एक समुदाय विशेष के खिलाफ साजिश चल रही है. यह सिखों का नहीं, बल्कि किसानों का आंदोलन है.

5:08 PM. 27 Jan 21 5:08 PM. 27 Jan

किसानों की ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा के मामले में अब तक 22 FIR दर्ज की गयी है.

5:08 PM. 27 Jan 21 5:08 PM. 27 Jan

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा की आलोचना की.

5:08 PM. 27 Jan 21 5:08 PM. 27 Jan

लाल किले में भारी मात्रा में सुरक्षाबल तैनात.

5:08 PM. 27 Jan 21 5:08 PM. 27 Jan

किसानों की ट्रैक्टर परेड के मामले में 15 FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर परेड के मामले में 15 FIR दर्ज की है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, ‘‘पूर्वी जिले में 5 प्राथमिकी दर्ज की गयी है , वहीं द्वारका में तीन तथा शाहदरा जिले में एक मामला दर्ज किया गया है.” जानकारी के मुताबिक और भी मामले दर्ज होने के आसार हैं.

12:45 PM. 27 Jan 21 12:45 PM. 27 Jan

लाल किला मेट्रों स्टेशन बंद 

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने जानकारी देते हुए बताया है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार बंद हैं. इस स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति है. वहीं दिल्ली के अन्य सभी स्टेशन खुले हैं. सभी लाइनों पर सामान्य सेवाएं.

12:45 PM. 27 Jan 21 12:45 PM. 27 Jan

राष्ट्रीय राजधानी में हुई हिंसा की घटना को देखते हुए पंजाब और हरियाणा सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है. पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाई अलर्ट का आदेश जारी करते हुए पुलिस से क़ानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा है. रियाणा के सोनीपत, पलवल और झज्जर जिले में एहतियातन इंटरनेट आज शाम पांच बजे तक के लिए बंद कर दी गई है.

12:45 PM. 27 Jan 21 12:45 PM. 27 Jan

कृषि कानून के खिलाफ पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसानों ने दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकली जिसमें हिंसा भी हुई. किसानों के पथराव के बाद 83 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. वहीं पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की भी खबरें हैं, जिससे कई किसान घायल बताए जा रहे हैं. रैली में ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक किसान की मौत हो गई है.

मुख्य बातें

Farmers Protest LIVE Updates : देश में गणतंत्र दिवस (Republic Day) के दिन राजधानी दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर रैली (Tractor Parade Rally) के दौरान कई जगहों पर हिंसा हुई. इस दौरान कई किसान और पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. मोदी सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले दो महीनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 26 जनवरी ट्रैक्टर रैली निकालने की घोषणा की थी. राष्ट्रीय राजधानी में हुई हिंसा की घटना को देखते हुए पंजाब और हरियाणा सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है. किसान आंदोलन के हर अपडेट के लिए बने रहिए Prabhatkhabar.com के साथ….

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >