Fact Check: चीफ जस्टिस के नाम से वायरल हो रहा मैसेज फर्जी, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह पोस्ट शरारतपूर्ण

Fact Check: वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा गया है कि हम लोग अपनी तरफ से देश के संविधान, लोकतंत्र को बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस काम के लिए आपका सहयोग बहुत जरूरी है. मैसेज में कहा गया है कि सभी लोगों को एक होना होगा और घरों से निकलकर समझना होगा, साथ ही शासन से सवाल भी करना होगा.

Fact Check: इन दिनों सोशल मीडिया पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के नाम से एक मैसेज खूब वायरल हो रहा है. इस मैसेज में लोगों से कहा जा रहा है कि वो लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़क पर आकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करें. वायरल हो रही इस मैसेज के टॉप पर लिखा है.. इंडियन डेमोक्रेसी सुप्रीम कोर्ट जिंदाबाद… पोस्ट में सीजीआई की तस्वीर के साथ उनके नाम से कथित बयान का जिक्र है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से वायरल हो रही पोस्ट को फर्जी और गलत इरादे वाली बताया गया है.

फेक और मनगढ़ंत है वायरल पोस्ट
गौरतलब है कि वायरल पोस्ट में भारतीय लोकतंत्र को बचाने के लिए सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़  के नाम से जो पोस्ट किया गया है वो पूरी तरह फेक और मनगढ़ंत हैं. उच्चतम न्यायालय की तरफ से न तो किसी सुनवाई के दौरान और न ही किसी कार्यक्रम में इस तरह का बयान दिया गया है. खुद सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की तस्वीर का उपयोग करके और उन्हें कोट करते हुए प्रसारित किया जा रहा सोशल मीडिया पोस्ट झूठा, गलत इरादे वाला और शरारती है.

वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा गया है कि हम लोग अपनी तरफ से देश के संविधान, लोकतंत्र को बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस काम के लिए आपका सहयोग बहुत जरूरी है. मैसेज में कहा गया है कि सभी लोगों को एक होना होगा और घरों से निकलकर समझना होगा, साथ ही शासन से सवाल भी करना होगा. मैसेज में यह भी लिखा है कि तानाशाह सरकार डराने की कोशिश करेगी, धमकाएगी भी.. लेकिन इन धमकियों से डरना नहीं है.

फैक्ट चेक
वायरल हो रहा मैसेज पूरी तरह फेक है. इसमें सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ के हवाले से जो बयान वायरल हो रहा है, उसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है. खुद सुप्रीम कोर्ट ने इस बयान की विश्वसनीयता पर सवाल उठाये हैं. यह कहा जा रहा है कि न तो सुप्रीम कोर्ट की कोई सुनवाई के दौरान और न ही किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में सीजेआई की ओर से ऐसा बयान दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >