Fact Check: दिल्ली में ईवीएम हटाने की मांग पर हुए प्रदर्शन के पुराने Video को महाराष्ट्र का बताकर फैला रहे भ्रम

Fact Check: ईवीएम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन का दावा किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि वीडियो महाराष्ट्र का है, जहां लोग चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं. जानें क्या है सच.

Fact Check By PTI, Published By प्रभात खबर (prabhatkhabar.com)

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है. इसमें बड़ी संख्या में लोग हाथों में बैनर लेकर प्रदर्शन करते दिख रहे हैं. वीडियो में भीड़ को ‘ईवीएम हटाओ, देश बचाओ’ का नारा लगाते सुना जा सकता है. वीडियो को महाराष्ट्र का बताकर शेयर किया जा रहा है. साथ ही दावा किया जा रहा है कि चुनाव के नतीजों के बाद महाराष्ट्र के गांवों में गुस्साये लोगों की भीड़ ईवीएम से मतदान बंद करने की मांग करते हुए सड़कों पर उतर आई है.

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ. जांच में पता चला कि वायरल वीडियो जनवरी-फरवरी 2024 में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन का है. उस समय विभिन्न संगठनों ने ईवीएम से वोटिंग बंद करके बैलट पेपर से वोटिंग कराने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था. उसी वीडियो को यूजर्स महाराष्ट्र का बताकर गलत तरीके से अब शेयर कर रहे हैं.

दावा

फेसबुक यूजर ‘शम्स आलम गुड्डू’ ने 27 नवंबर को वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘यह भीड़ देखकर लगता है कि जनता महाराष्ट्र में चोरी से बनी नई सरकार बनने ही नहीं देगी. ईवीएम के खिलाफ यह भीड़ बहुत भारी है.’ इस पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर ‘आशुतोष यादव’ नामक यूजर लिखते हैं, ‘EVM हटाने की चिंगारी अब आंदोलन का रूप ले चुका है. महाराष्ट्र के कई गांवों में चुनाव आयोग के खिलाफ लोग सड़कों पर हैं, देश में #EVM को लेकर गहरा संदेह है.’ पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें.

पड़ताल

दावे की पुष्टि के लिए फैक्ट चेक डेस्क ने वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को ‘रिवर्स सर्च’ किया. इस दौरान हमें कई पुराने सोशल मीडिया पोस्ट मिले, जिसमें बताया गया कि यह वीडियो जनवरी-फरवरी 2024 में ईवीएम से वोटिंग खत्म करने की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन का है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जेएस चौधरी नामक यूजर ने 1 फरवरी 2024 को वायरल वीडियो से बिल्कुल मिलता-जुलता एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘कोई मनुवादी मीडिया चैनल और अखबार इसको नहीं दिखायेगा. ईवीएम हटाने के लिए दिल्ली में उमड़ा जनसैलाब. चुनाव आयोग को और क्या चाहिए.’ पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें.

इस वीडियो को दिल्ली में ईवीएम हटाने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन का बताते हुए एक फेसबुक यूजर ने 2 फरवरी 2024 को लिखा, ‘EVM के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर उमड़ा जनसैलाब’. पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें.

जांच के दौरान हमें दिल्ली के जंतर-मंतर पर ईवीएम हटाने की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन से जुड़ा एक और वीडियो मिला, जिनमें लगाए जा रहे नारे वायरल वीडियो से मेल खाते हैं.

अनिल कुमार-एएसपी नाम के ‘एक्स’ यूजर ने इस वीडियो को 1 फरवरी 2024 को सुबह 7:37 बजे शेयर किया और लिखा, ‘नई दिल्ली से LIVE : जंतर मंतर पर सड़कों पर उतरा जनसैलाब, भारत मुक्ति मोर्चा द्वारा किया जा रहा है विरोध प्रदर्शन, #EVM को हटाने के लिए किया जा रहा प्रदर्शन #DELHI’ पूरा वीडियो यहां क्लिक (आर्काइव) कर देखें.

प्राप्त जानकारी के आधार पर, संबंधित की-वर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें ‘अमर उजाला’ की वेबसाइट पर 31 जनवरी 2024 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली.

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय किसान मोर्चा, बहुजन मुक्ति पार्टी समेत 22 संगठनों ने 31 जनवरी 2024 (बुधवार) को जंतर-मंतर पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) ले वोटिंग बंद करने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, बिहार और अन्य राज्यों से हाथों में ईवीएम हटाओ के बैनर लेकर जुटे थे. पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

हमारी अब तक की जांच से यह स्पष्ट है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिये किया जा रहा दावा फर्जी है. वायरल वीडियो जनवरी-फरवरी 2024 में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन का है. उस समय विभिन्न संगठनों ने ईवीएम हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था. यूजर्स पुराने वीडियो को महाराष्ट्र का बताकर गलत दावे के साथ अब शेयर कर रहे हैं.

Also Read

5 रुपये के नोट के बदले 100000 रुपये… इस ऑफर का Fact Check होश उड़ा देगा

Jharkhand News: राष्ट्रीय खेल घोटाला में CBI ने शुरू की गवाहों से पूछताछ, हाईकोर्ट ने दिया था जांच का आदेश

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में कल्पना सोरेन का स्टनिंग लुक

दावा

‘EVM हटाने की चिंगारी अब आंदोलन का रूप ले चुका है. महाराष्ट्र के कई गांवों में चुनाव आयोग के खिलाफ लोग सड़कों पर हैं, देश में #EVM को लेकर गहरा संदेह है.’

तथ्य

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिये किया जा रहा दावा फर्जी साबित हुआ.

निष्कर्ष

वायरल वीडियो जनवरी-फरवरी 2024 में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन का है. उस समय विभिन्न संगठनों ने ईवीएम हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था. यूजर्स पुराने वीडियो को महाराष्ट्र का बताकर गलत दावे से शेयर कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर : इस खबर को पीटीआई की ओर से पब्लिश किया था और उसे प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) ने शक्ति कलेक्टिव के साथ भागीदारी के तहत प्रकाशित किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >