Explainer: क्या है BRICS? कौन-कौन से देश हैं इसमें शामिल, क्या है इसका उद्देश्य

ब्रिक्स दुनिया की पांच सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों का एक समूह है. इसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका हैं. ब्रिक्स के अंग्रेजी अक्षर B R I C S का हर अक्षर एक देश का प्रतिनिधित्व करता है. जिसमें B- ब्राजील, R- रूस, I- भारत, C- चीन और S- दक्षिण अफ्रीका.

दक्षिण अफ्रीका के शहर जोहानिसबर्ग में 22 से 24 अगस्त तक 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इस समिट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होने के लिए साउथ अफ्रीका रवाना हो गये हैं. इस सम्मेलन में चार अन्य देशों के राष्ट्र प्रमुख भी शामिल होंगे. आइये ब्रिक्स के बारे में जानें की आखिर यह क्या है और इसमें कौन-कौन से देश शामिल हैं. इसके गठन का क्या उद्देश्य है.

क्या है BRICS

ब्रिक्स दुनिया की पांच सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों का एक समूह है. इसमें पांच देश शामिल हैं, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका हैं. ब्रिक्स के अंग्रेजी अक्षर BRICS का हर अक्षर एक देश का प्रतिनिधित्व करता है. जिसमें B- ब्राजील, R- रूस, I- भारत, C- चीन और S- दक्षिण अफ्रीका.

Also Read: Explainer: क्या है BRICS? कौन-कौन से देश हैं इसमें शामिल, क्या है इसका उद्देश्य

BRICS का नाम कैसे और किसने दिया

BRICS शब्द ब्रिटिश अर्थशास्त्री जिम ओनिल ने दिया था. उन्होंने गोल्डमैन सैक्स में काम करने के दौरान इस शब्द की खोज की थी. पहले यह शब्द BRIC हुआ करता था. बाद में इसमें S को शामिल किया गया. 2010 में जब दक्षिण अफ्रीका को इस समूह में शामिल किया गया तो BRIC में S को जोड़ा गया. बताया जाता है कि जिम ने सबसे पहले BRIC शब्द का इस्तेमाल 2001 में अपने शोधपत्र में किया था.

Also Read: BRICS Summit: पीएम मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए साउथ अफ्रीका रवाना, शी से होगा आमना-सामना

2006 में हुई पहली बैठक

2006 में ब्रिक देशों की बैठक हुई थी. सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान चार देश ब्राजील, रूस, भारत और चीन ने जब बैठक की तो उसी समय इसका नाम ब्रिक्स किया गया. उसके बाद पहली शिखर सम्मेलन 2009 में रूस के येकाटेरिंगबर्ग में हुई थी. उसके बाद दूसरी शिखर वार्ता 2010 में ब्राजील के ब्रासिलिया में हुई थी. जिसमें दक्षिण अफ्रीका को भी शामिल किया गया और उसी समय से ब्रिक समूह का नाम ब्रिक्स हो गया.

कब-कब होती है ब्रिक्स की बैठक

ब्रिक्स का मुख्यालय चीन के संघाई में है. इसका सम्मेलन हर साल होता है. इसकी मेजबानी हर साल अलग-अलग देशों के द्वारा की जाती है. इस बार सम्मेलन की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका को मिली है. 2024 में कोई दूसरा देश इसकी मेजबानी करेगा.

ब्रिक्स समूह में शामिल देशों की क्या है खासियत

ब्रिक्स समूह में शामिल देशों की अपनी खास बात है. ये देश दुनिया की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था वाले देश हैं. जिनकी दुनिया की डीजीपी में करीब 31.5 प्रतिशत की हिस्सेदारी है. ब्रिक्स में शामिल सभी पांच देशों में दुनिया की 41 प्रतिशत से अधिक आबादी रहती है. बड़ी बात है कि ब्रिक्स में शामिल सभी देश जी20 के भी सदस्य हैं.

क्या इस समूह में और भी देश होंगे शामिल

इस समूह में शामिल होने के लिए कोई औपचारिक तरीका नहीं है. इस समूह में शामिल देश आपसी सहमति से नये देश को शामिल करने पर विचार करते हैं और सहमति बनने पर अन्य देश को शामिल कर लिया जाता है. अब बात आती है कि क्या अन्य देश भी इसमें शामिल होंगे?‍ इस समूह में शामिल होने के लिए फिलहाल अल्जीरिया, अर्जेंटीना, बहरीन, मिस्र, इंडोनेशिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने आवेदन दिया है. इसके अलावा अफगानिस्तान, बांग्लादेश, बेलारूस, कजाकस्तान, मैक्सिको, निकारागुआ, नाइजीरिया, पाकिस्तान, सेनेगल, सूडान, सीरिया, थाइलैंड, ट्यूनीशिया, तुर्की, उरुग्वे, वेनेजुएला और जिम्बाब्वे ने भी इस समूह में शामिल होने की इच्छा जतायी है.

कोविड-19 के बाद पहली बार हो रही ब्रिक्स देशों की आमने-सामने बैठक

कोविड-19 के बाद ब्रिक्स (ब्राजील-रूस-भारत-चीन-दक्षिण अफ्रीका) नेताओं की पहली भौतिक उपस्थिति में होने वाली बैठक (इन पर्सन समिट) होगी.

साउथ अफ्रीका रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने किया ट्वीट

मैं दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में जोहान्सबर्ग में आयोजित होने वाले 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर 22-24 अगस्त 2023 तक दक्षिण अफ्रीका गणराज्य का दौरा कर रहा हूं. मैं जोहान्सबर्ग में मौजूद कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने का भी उत्सुक हूं. ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस के निमंत्रण पर मैं 25 अगस्त 2023 को दक्षिण अफ्रीका से एथेंस, ग्रीस की यात्रा करूंगा. इस प्राचीन भूमि की यह मेरी पहली यात्रा होगी. मुझे 40 साल बाद ग्रीस की यात्रा करने वाला पहला भारतीय प्रधानमंत्री होने का सम्मान मिला है.

ब्रिक्स में शी और पीएम मोदी के बीच होगा आमना-सामना

प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत से रवाना हो गये हैं. उनके दौरे में सबकी नजर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर है. हालांकि दोनों के बीच मुलाकात होगी या नहीं, इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच बैठक की संभावना के बारे में पूछे गए सवालों का कोई सीधा जवाब नहीं दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >