Explainer: महाराष्ट्र में समयपूर्व होगा विधानसभा चुनाव? क्या फडणवीस-शिंदे के बीच नहीं चल रहा सबकुछ ठीक

महाराष्ट्र में अक्टूबर 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव को समय से पहले कराये जाने की खबर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, लोगों को गुमराह करने के लिए जानबूझकर अफवाहें फैलायी जा रही है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर एक खबर तेजी से चल रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि राज्य में चुनाव समय से पहले कराया जा सकता है. जबकि अक्टूबर 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं. दावा तो ये भी किया जा रहा है कि महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना और बीजेपी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, दोनों में सीट के बंटवारे को लेकर खटपट चल रही है. लेकिन अब सवाल उठता है, जब राज्य में सरकार को कोई खतरा नजर नहीं आ रहा है और राष्ट्रपति शासन जैसे हालात भी नहीं बन रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में 4 साल या उससे पहले चुनाव कैसे कराये जा सकते हैं.

समय से पहले चुनाव के दावे पर क्या बोली बीजेपी

महाराष्ट्र में अक्टूबर 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव को समय से पहले कराये जाने की खबर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, लोगों को गुमराह करने के लिए जानबूझकर अफवाहें फैलायी जा रही है. इस तरह की खबरों में कोई भी सत्यता नहीं है. दूसरी ओर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा कि चुनाव समय से होंगे. बावनकुले ने कहा, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के छह महीने बाद होते हैं. समय से पहले चुनाव कराये जाने की कोई आवश्यकता नहीं है. उन्होंने कहा, हमारी कोशिश सभी 48 लोकसभा सीटों पर कब्जा करने की है.

एकनाथ शिंदे और बीजेपी में खटपट?

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें कथित रूप से उन्होंने कहा था कि विधानसभा चुनाव बीजेपी सभी 240 सीटों पर लड़ेगी और शिंदे को 48 सीटें दी जाएंगी. इस बयान के सामने आने के बाद शिंदे गुट बीजेपी से बिफर गयी थी. इस बयान पर बावनकुले ने सफाई देते हुए कहा, उनके वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया. बावनकुले ने कहा, भाजपा और शिवसेना राजग के अन्य घटक दलों के साथ गठबंधन में 48 लोकसभा और 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. उन्होंने कहा कि भाजपा और शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री शिंदे तथा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समन्वय में 200 सीट जीतने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं.

Also Read: Farmers March: महाराष्ट्र में क्यों प्रदर्शन कर रहे हजारों किसान, क्या है उनकी मांगें, यहां जानें सबकुछ

लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराये जाने की चर्चा तेज

महाराष्ट्र में इस बीच ये भी खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि राज्य में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ कराये जायेंगे. दरअसल खबर में दावा किया जा रहा है कि प्रदेश बीजेपी का एक गुट यह चाहता है कि चुनाव एक साथ कराये जाएं, जबकि दूसरे का यह मानना है कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव अलग-अलग कराये जाएं. जो गुट एक साथ चुनाव के पक्ष में हैं, उनका तर्क है कि इससे मोदी फैक्टर काम करेगा, जिससे शिंद-भाजपा गठबंधन को फायदा होगा. इस मुद्दे पर चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि अगर जरूरत पड़ी तो दोनों चुनाव एक साथ कराने के लिए भी हम तैयार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >