Exit Poll Haryana: एग्जिट पोल का दावा, हरियाणा में कांग्रेस की क्लीन स्वीप, बीजेपी सत्ता से बाहर

Exit Poll Haryana: हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए मतदान शनिवार को शाम छह बजे संपन्न हो गया. यहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, जबकि कांग्रेस एक दशक बाद वापसी की कोशिश में हैं.

Exit Poll Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में यह संभावना जताई गई है कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है. पिछले दो टर्म से यहां बीजेपी की सरकार है. जबकि कांग्रेस यहां से सरकार बनाने का दावा कर रही है. हालांकि रिजल्ट के लिए 8 अक्टूबर का इंतजार करना पड़ेगा. क्योंकि एग्जिट पोल सर्वे पर आधारित होते हैं. कई बार दावे गलत भी हुए हैं.

सर्वेBJPINCJJPOTH
Aaj Tak CVoter20-2850-580-210-14
India TV My Axis235908
Matrize18-2455-620-35-11
People Pulse20-3249-610-15-8

आज तक Cvoter के अनुसार हरियाणा में बन सकती है कांग्रेस सरकार

आज तक और Cvoter सर्वे के अनुसार हरियाणा में बीजेपी को 10 साल के बाद सत्ता से बाहर होना पड़ सकता है. राज्य में कांग्रेस की वापसी होती दिख रही है. सर्वे के अनुसार कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बना सकती है. सर्वे में बीजेपी को 20 से 28 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 50 से 58, जेजेपी को 0 से 2 और अन्य को 10 से 14 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है.

Matrize के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस की बनेगी सरकार

Matrize के सर्वे के अनुसार हरियाणा में बीजेपी को बड़ा झटका लग सकता और कांग्रेस की वापसी होती दिख रही है. सर्वे के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस को 55 से 62 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि बीजेपी को 18 से 24, जेजेपी को 0 से 3 और अन्य को 5 से 11 सीटें मिलती दिख रही हैं.

2019 में कैसा रहा था एग्जिट पोल का दावा

2019 में एग्जिट पोल के दावे सही साबित नहीं हुए थे. एग्जिट पोल में कहा गया था कि बीजेपी हरियाणा में 51 से 78 सीटें जीत सकती है, जो बहुमत के 46 सीटों के आंकड़े को पार कर जाएगी.लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बीजेपी बहुमत के आंकड़े को नहीं छू पाई थी और जननायक जनता पार्टी और सात निर्दलीय विधायकों के साथ गठबंधन करके सरकार बनाई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >