Exit Poll: तेलंगाना से बाय-बाय KCR, बीआरएस को झटका, कांग्रेस को बढ़त मिलने का अनुमान

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के अनुसार 119 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस 63-79 सीट हासिल करके सरकार बना सकती है. भारत राष्ट्र समति को 31-47, एआईएमआईएम को 5-7 और भाजपा को 2-4 सीटें मिल सकती हैं.

तेलंगाना में इस बार किसकी सरकार बनेगी. इस सवाल पर से 3 दिसंबर को पर्दा उठने वाला है. पांच राज्यों के लिए हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे उसी दिन आने वाले हैं. लेकिन नतीजे आने से पहले कई सर्वे रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस बार तेलंगाना से केसीआर की छुट्टी हो जाएगी और सत्ता पर कांग्रेस की वापसी हो जाएगी. एक्जिट पोल में दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पार्टी भारत राष्ट्र समति (बीआरएस) को करारा झटका लग सकता है. तो आइए देखते हैं तेलंगाना को लेकर Exit Poll के दावे.

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बढ़त

ज्यादातर सर्वेक्षणों में तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई है. जबकि बीआरएस को दूसरे स्थान पर रखा गया है.

एबीपी सीवोटर सर्वे

एबीपी सीवोटर सर्वे के अनुसार तेलंगाना में कांग्रेस को बड़ी बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है. जबकि बीआरएस को नुकसान होता दिखाया गया है.

कांग्रेस- 49 से 65 सीटें

बीजेपी – 5 से 13 सीटें

भारत राष्ट्र समति – 38 से 54 सीटें

एआईएमआईएम- 5 से 9 सीटें

न्यूज 24 चाणक्य

न्यूज 24 चाणक्य के सर्वे के अनुसार तेलंगाना में कांग्रेस को 62 से 80 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. जबकि केसीआर की पार्टी को केवल 24 से 42 सीटें ही मिलती दिख रही हैं.

कांग्रेस- 62 से 80 सीटें

बीजेपी – 2 से 12 सीटें

भारत राष्ट्र समति – 24 से 42 सीटें

अन्य – 5 से 11 सीटें

इंडिया टीवी-सीएनएक्स

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के अनुसार 119 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस 63-79 सीट हासिल करके सरकार बना सकती है. भारत राष्ट्र समति को 31-47, एआईएमआईएम को 5-7 और भाजपा को 2-4 सीटें मिल सकती हैं.

कांग्रेस- 63 से 79 सीट

बीजेपी – 2 से 4 सीटें

भारत राष्ट्र समति – 31 से 47 सीटें

एआईएमआईएम- 5 से 7 सीटें

टीवी9-पोलस्ट्रेट

टीवी9-पोलस्ट्रेट के सर्वेक्षण में कहा गया है कि कांग्रेस को 49-59 सीटें और बीआरएस को 48 से 58 सीटें मिलने का अनुमान है. भाजपा को पांच से 10 तो एआईएमआईएम को 6 से आठ सीटें मिल सकती हैं.

कांग्रेस- 49 से 59 सीटें

बीजेपी – 5 से 10 सीटें

भारत राष्ट्र समति – 48 से 58 सीटें

एआईएमआईएम- 6 से 8 सीटें

Also Read: Exit Poll 2023: कितना सही साबित होता है एग्जिट पोल? जानें क्या कहते है 2018 के आंकड़े

रिपब्लिक टीवी-मैट्रिज

रिपब्लिक टीवी-मैट्रिज के अनुसार, तेलंगाना में कांग्रेस 58 से 68 सीटें हासिल करके सरकार बना सकती है तो बीआरएस को 46 से 56 सीटें हासिल हो सकती हैं. भाजपा को चार से नौ और एआईएमआईएम को छह से आठ सीटें मिल सकती हैं.

कांग्रेस- 58 से 68 सीटें

बीजेपी – 4 से 9 सीटें

भारत राष्ट्र समति – 46 से 56 सीटें

एआईएमआईएम- 6 से 8 सीटें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >