SIR में चुनाव आयुक्त एसएस संधू समेत कई बड़े अधिकारियों को नोटिस, रिकॉर्ड में गड़बड़ी का मामला

SIR प्रक्रिया के तहत कई बड़े अधिकारियों और पूर्व अधिकारियों को नोटिस भेजे गए हैं. इनमें नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया, सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडे, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और JNU के पूर्व कुलपति एम जगदीश कुमार शामिल हैं.

SIR यानी वोटर लिस्ट की विशेष गहन जांच के दौरान कई मौजूदा और रिटायर्ड IAS अधिकारियों को नोटिस भेजे गए हैं. अधिकारियों के रिकॉर्ड में कुछ जानकारी का मिलान नहीं होने या पुराने रिकॉर्ड से लिंक नहीं मिलने की वजह से ये नोटिस जारी किए गए. वहीं, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू समेत कुछ बड़े अधिकारियों के नाम में भी रिकॉर्ड से जुड़ी गड़बड़ी मिली है.

SIR की जांच के दौरान कई बड़े अधिकारियों के नाम पुराने वोटर रिकॉर्ड से नहीं जुड़ पाए. इनमें विदेश सचिव विक्रम मिस्री, सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडे, प्रधानमंत्री के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार अजय कुमार सूद, स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला, मत्स्य सचिव अभिलक्ष लिखी, उनकी पत्नी सुकृति लिखी, उर्वरक सचिव रजत कुमार मिश्रा और भूमि संसाधन सचिव नरेंद्र भूषण शामिल हैं.


ये भी पढ़ें: SIR पर महागठबंधन का बड़ा आरोप, भाजपा कार्यकर्ताओं के पास पहले से भरे Form-7 मिलने का दावा

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इन अधिकारियों के नाम पुराने SIR रिकॉर्ड से ‘मैप’ नहीं मिले. इसी वजह से उन्हें रिकॉर्ड में गड़बड़ी और पुराने रिकॉर्ड से लिंक नहीं होने को लेकर नोटिस भेजे गए हैं.

नाम में गड़बड़ी मिलने पर नोटिस पाने वाले अधिकारियों में व्यय सचिव ( Expenditure Secretary) वुमलुनमंग वुअलनाम भी शामिल हैं. वहीं, पूर्व IAS अधिकारी और भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के. संजय मूर्ति को माता-पिता के नाम में अंतर मिलने पर नोटिस भेजा गया है.

अरविंद पनगढ़िया सहित इनको भी मिला नोटिस

SIR की जांच के दौरान कई रिटायर्ड अधिकारियों को भी रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिलने पर नोटिस भेजे गए हैं. इनमें नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया, JNU के पूर्व कुलपति और UGC के पूर्व चेयरमैन एम. जगदीश कुमार, पूर्व पशुपालन सचिव अलका उपाध्याय और पूर्व उपभोक्ता मामले सचिव रोहित कुमार सिंह शामिल हैं. उनकी पत्नी और CISF की पूर्व महानिदेशक नीना सिंह, पूर्व रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने और पूर्व पर्यावरण सचिव लीना नंदन को भी नोटिस मिला है.


ये भी पढ़ें: SIR में दस्तावेजों को लेकर CEO का निर्देश, नहीं मांगें जायेंगे अतिरिक्त कागजात; उपलब्ध रिकॉर्ड से होगी पात्रता की जांच

इन अधिकारियों के नाम दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र के न्यू मोती बाग पोलिंग बूथ की उस सूची में शामिल हैं, जहां रिकॉर्ड में गड़बड़ी को लेकर नोटिस जारी किए गए हैं. न्यू मोती बाग इलाके में कई बड़े अधिकारियों के सरकारी आवास हैं. इस पोलिंग बूथ पर कुल 593 लोगों को अलग-अलग वजहों से नोटिस भेजे गए हैं.

SIR में दिल्ली के 33 लाख वोटर, नोटिस वाली सूची में CM रेखा गुप्ता समेत कई बड़े नाम

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, SIR के दौरान दिल्ली के 33 लाख मतदाताओं के नाम ऐसे लोगों की सूची में आए हैं, जिन्हें अपनी वोट देने की पात्रता साबित करने के लिए नोटिस मिल सकता है. इनमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज और दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सचदेवा के नाम भी शामिल हैं. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >