PHOTOS: अब चाचा चौधरी बच्चों को करेंगे मतदान के लिए जागरूक, ECI ने जारी किया बुक

देश में चुनाव होने वाले है. चुनाव आयोग लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए अलग-अलग उपाय तलाश रहा है. इसी क्रम में चुनाव आयोग द्वारा एक अनूठी पहल शुरू की जा रही है, जिसके जरिए अब चाचा चौधरी, साबू, राका, धमाका सिंह, बिल्लू और अन्य हास्य पात्र अब बच्चों को चुनाव के बारे में जागरूक करेंगे।

देश में चुनाव होने वाले है. जैसे-जैसे राजनीतिक पार्टियां इसकी तैयारी कर रही है वैसे ही चुनाव आयोग भी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए अलग-अलग उपाय तलाश रहा है. इसी क्रम में चुनाव आयोग द्वारा एक पहल शुरू की जा रही है.

इसके जरिए अब चाचा चौधरी, साबू, राका, धमाका सिंह, बिल्लू और अन्य हास्य पात्र अब बच्चों को चुनाव के बारे में जागरूक करेंगे. ये पात्र बच्चों को ये बताएंगे कि चुनाव में मतदान की क्या जरूरत है और यह क्यों जरूरी है.

इस अनूठी पहल में, प्राण कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित कॉमिक बुक, “चाचा चौधरी और चुनावी दंगल” का आज चुनाव आयोग के द्वारा विमोचन किया गया है. इस विमोचन के दौरान चुनाव आयोग के निदेशक राजीव कुमार समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद थे.

चुनाव आयोग के स्पोक्स्पर्सन ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर तस्वीरें डाली. इस दौरान उन्होंने कुछ लिखा भी है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “चाचा चौधरी का दिमाग कंप्यूटर से तेज़ चलता है”, और उनकी दुर्जेय बुद्धि का उपयोग अब ECI के SVEEP प्रभाग द्वारा किया जाएगा.

साथ ही उनकी ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि इसकी 30,000 प्रतियां मुफ्त वितरित की जाएंगी और लाखों बच्चे उन्हें डिजिटल रूप से भी देखेंगे. साथ ही जानकारी यह भी दी गई है कि इस कॉमिक में चुनावी पहलुओं पर 10 लघु कथाएँ हैं.

बता दें कि साल 2024 में लोकसभा के चुनाव प्रस्तावित है. ऐसे में चुनाव आयोग को उम्मीद है कि इन कदम से लोगों के बीच मतदान करने के प्रति जागरूकता आएगी और मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >