NHAI टोल प्लाजा पर फर्जीवाड़े का खेल, ED ने कई राज्यों में मारे छापे

टोल वसूली में कथित धोखाधड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा एक्शन लिया है. ईडी ने बुधवार (2 सितंबर) को कई राज्यों में एक साथ छापेमारी की.

ED की ओर से यह कार्रवाई भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के कई टोल प्लाजा पर धोखाधड़ी से टोल वसूली के आरोपों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई. एजेंसी की इस कार्रवाई से संबंधित लोगों में हड़कंप मच गया है. जांच एजेंसी के एक अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम बंगाल में करीब 14 परिसरों पर तलाशी ली गई.

दो पुलिस एफआईआर के आधार पर जांच शुरू

ईडी ने दो पुलिस एफआईआर के आधार पर यह जांच शुरू की है. इसके लिए धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत कार्रवाई की गई. एफआईआर में टोल वसूली को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. आरोप है कि टोल की रसीद बनाने के लिए बिना अनुमति वाले सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया. इसके जरिए वसूली का पैसा आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया गया. आरोप है कि रकम को दूसरी जगह भेज दिया गया. अब ईडी इसी मामले की जांच कर रही है.


ये भी पढ़ें: ED Raid: सुबह-सुबह छत्तीसगढ़ में ईडी की छापेमारी, भूपेश बघेल के करीबी के घर पहुंची टीम

अनधिकृत सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल की पुष्टि

ईडी के मुताबिक, फॉरेंसिक जांच में भी अनधिकृत सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है. NHAI के रिकॉर्ड में भी इसके सबूत मिले हैं. छापेमारी का मकसद डिजिटल और दस्तावेजी सबूत जुटाना है. साथ ही, ईडी यह पता लगा रही है कि इस धोखाधड़ी से किसे फायदा हुआ. एजेंसी अवैध तरीके से कमाए गए पैसे का भी पता लगाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >