आप सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED रेड, राघव चड्ढा की जगह बनाए गए थे डिप्टी लीडर

ED Raid : आम आदमी पार्टी सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर जांच एजेंसी ईडी ने छापा मारा है. मित्तल लवली ग्रुप के प्रमुख हैं और उनके नाम पर एक यूनिवर्सिटी भी है.

ED Raid : एक अधिकारी ने बताया कि ईडी ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल से जुड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों (कारोबारी जगह) पर छापे मारे हैं. बता दें कि मित्तल को राघव चड्ढा की जगह राज्यसभा में डिप्टी लीडर बनाया गया था.

अधिकारियों के अनुसार, अशोक मित्तल से जुड़े कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर जालंधर, फगवाड़ा और अन्य जगहों पर तलाशी ली जा रही है. यह जांच विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत हो रही है और विभिन्न स्थानों पर दस्तावेजों की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें : राघव चड्ढा विवाद की क्या है असली कहानी, क्यों अरविंद केजरीवाल से बन गई हैं दूरियां?

छापेमारी पर आया आप का रिएक्शन

ED की छापेमारी के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने रिएक्शन दिया है. पार्टी ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी पंजाब में चुनाव की तैयारी कर रही है और जनता इसका जवाब देगी. वहीं संजय सिंह ने भी आरोप लगाया कि चुनाव से पहले ऐसी कार्रवाई एक पैटर्न का हिस्सा है. AAP का कहना है कि इससे बीजेपी को कोई राजनीतिक फायदा नहीं मिलेगा और जनता इसका विरोध करेगी.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बीजेपी ने पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसी के तहत AAP सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनर्निवसिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी हुई है. इसे उन्होंने “टिपिकल मोदी स्टाइल” बताया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >