National Herald Case: नेशनल हेराल्ड केस में कल फिर होगी राहुल गांधी से पूछताछ

National Herald Case updates: नेशनल हेराल्ड धन शोधन मामले में बयान दर्ज कराने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पांचवें दिन 21 जून को जांच में शमिल होने को कहा है. गांधी पूछताछ के लिए चौथे दिन सोमवार को ईडी के सामने पेश हुए थे और यह सिलसिला जारी रहेगा.

Live Updates
3:00 AM. 21 Jun 22 9:30 PM. 20 Jun

ईडी ने 21 जून को फिर पेश होने के लिए राहुल गांधी को समन भेजा

नेशनल हेराल्ड धन शोधन मामले में बयान दर्ज कराने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पांचवें दिन 21 जून को जांच में शमिल होने को कहा है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. गांधी पूछताछ के लिए चौथे दिन सोमवार को ईडी के सामने पेश हुए थे और यह सिलसिला जारी रहेगा. इससे एक दिन पहले गांधी ने अपना 52वां जन्मदिन मनाया. अधिकारियों ने कहा कि उन्हें मंगलवार को फिर से जांच में शामिल होने और धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के तहत बयान दर्ज कराने को कहा गया है.

3:00 AM. 21 Jun 22 9:30 PM. 20 Jun

नेशनल हेराल्ड केस में कल फिर होगी राहुल गांधी से पूछताछ

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी कल यानी 21 जून 2022 को फिर से पूछताछ करेगा. राहुल गांधी से चार दिन तक आठ सत्रों में पूछताछ हो चुकी है. प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों ने बताया है कि राहुल गांधी को मंगलवार को फिर से ईडी दफ्तर बुलाया गया है.

3:00 AM. 21 Jun 22 9:30 PM. 20 Jun

धनशोधन मामले में राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ जारी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ‘नेशनल हेराल्ड’ समाचार पत्र से जुड़े कथित धनशोधन के एक मामले में पिछले सप्ताह लगातार तीन दिन की पूछताछ के बाद सोमवार को फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में पेश हुए और जांच एजेंसी उनसे पूछताछ कर रही है. राहुल गांधी सीआरपीएफ जवानों की ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा के साथ सुबह 11:05 बजे मध्य दिल्ली में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित ईडी मुख्यालय पहुंचे. केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय के आसपास पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को भारी संख्या में तैनात किया गया है तथा दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है. पिछले सप्ताह सोमवार, मंगलवार और बुधवार को लगातार तीन दिन ईडी के अधिकारियों ने 52 वर्षीय राहुल गांधी से 30 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी.

7:48 PM. 20 Jun 22 2:18 PM. 20 Jun

अजय भट्ट का कांग्रेस के सत्याग्रह पर आरोप, पीएम मोदी को बदनाम कर रहा विपक्ष

कांग्रेस के सत्याग्रह पर केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि हर किसी को विरोध-प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन विपक्ष केवल पीएम मोदी को बदनाम करने का काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि कोई बता दें कि पिछले 8 सालों में देशहित में कोई कदम नहीं उठाया, तो इन 8 सालों में आए आमूलचूल बदलाव जो विपक्ष को परेशान कर रहे हैं.

7:48 PM. 20 Jun 22 2:18 PM. 20 Jun

राहुल से पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह, कई कार्यकर्ता हिरासत में

कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की अपने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछताछ का विरोध करते हुए सोमवार को यहां सत्याग्रह किया. अग्निपथ योजना और राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में नारेबाजी एवं प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

7:48 PM. 20 Jun 22 2:18 PM. 20 Jun

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के शिवाजी ब्रिज स्टेशन पर ट्रेन को रोका

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ और केंद्र की अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन को रोका, रेलवे ट्रैक को ब्लॉक किया.

मुख्य बातें

National Herald Case updates: नेशनल हेराल्ड धन शोधन मामले में बयान दर्ज कराने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पांचवें दिन 21 जून को जांच में शमिल होने को कहा है. गांधी पूछताछ के लिए चौथे दिन सोमवार को ईडी के सामने पेश हुए थे और यह सिलसिला जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >