पवन खेड़ा के पास दो वोटर आईडी, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, बीजेपी ने लगाया था आरोप

EC Notice TO Pawan Khera: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के पास दो मतदाता पहचान पत्र होने का आरोप लगाया है. बीजेपी के आरोप के बाद दिल्ली निर्वाचन कार्यालय ने पवन खेड़ा को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है. कार्यालय ने छह दिन के अंदर खेड़ा को जवाब देने को कहा है.

EC Notice TO Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की मुसीबत बढ़ सकती है. एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में नाम होने के कारण चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है. दिल्ली के चुनाव प्रशासन ने खेड़ा से तलब भी किया है. कांग्रेस नेता को आठ सितंबर को दिन के 11 बजे तक इस नोटिस का जवाब देने का निर्देश दिया गया है. खेड़ा की ओर से इस मामले पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है. जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है ‘‘मेरे संज्ञान में लाया गया है कि आपने अपना नाम एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में पंजीकृत कराया है.’’ नोटिस के अनुसार पवन खेड़ा नई दिल्ली और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं. नोटिस में लिखा था ‘‘जैसा कि आप जानते होंगे, एक से ज़्यादा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में नाम दर्ज होना जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के तहत दंडनीय अपराध है. इसलिए, आपको कारण बताओ नोटिस जारी कर आपसे पूछा जाता है कि क्यों न आपके खिलाफ इस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए.’’

बीजेपी ने लगाया आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के पास दो मतदाता पहचान पत्र हैं और राहुल गांधी वोटों की चोरी को ‘बचाने एवं छिपाने’ के लिए बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के खिलाफ अभियान चला रहे हैं. बीजेपी नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा ‘‘कांग्रेस पूरी तरह से वोट चोर है. इसीलिए वह सभी पर यही कलंक लगाना चाहती हैं.’’ उन्होंने वोट चोरी के आरोपों को लेकर गांधी पर निशाना साधा और मांग की कि निर्वाचन आयोग इस बात की जांच करें कि खेड़ा के पास दो सक्रिय ईपीआईसी नंबर कैसे हैं और क्या उन्होंने कई बार मतदान किया – जो चुनावी कानूनों का स्पष्ट उल्लंघन है. उन्होंने कहा कि खेड़ा का एक ईपीआईसी जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र का और दूसरा ईपीआईसी नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र का है.

बीजेपी ने की जांच की मांग

बीजेपी ने पवन खेड़ा के कथित तौर पर दो मतदाता पहचान पत्र रखने को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत अपराध बताते हुए इस मामले की संबंधित एजेंसियों से जांच कराने की मांग की है. बीजेपी ने राहुल गांधी से यह भी पूछा है कि क्या वह खेड़ा के खिलाफ कोई कार्रवाई करेंगे और उन्हें कांग्रेस से निकालेंगे? बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और गांधी परिवार का चुनाव में धांधली और वोट चोरी का इतिहास रहा है. उन्होंने कहा ‘‘सोनिया गांधी 1980 में भारत की नागरिक नहीं थीं, लेकिन उनका नाम मतदाता सूची में था. हमारे विरोध के बाद 1982 में उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया. राहुल गांधी आज तक इस मुद्दे पर चुप हैं.’’ उन्होंने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की.

कांग्रेस ने किया पलटवार

वहीं, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दो मतदाता पहचान पत्र संबंधी बीजेपी के आरोप पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उन्हें और उनकी पार्टी को निशाना बनाकर निर्वाचन आयोग के खिलाफ लगे आरोपों को सही साबित कर दिया है. खेड़ा ने कहा कि बीजेपी के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने स्वीकार किया है कि आयोग मतदाता सूची की शुद्धता बनाए रखने में विफल रहा है. मालवीय की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए खेड़ा ने कहा “मुझे उनसे ही पता चला कि मेरे पास दूसरा मतदाता पहचान पत्र भी है. मैंने 2016-17 में इसे हटाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन ऐसा लगता है कि यह नहीं हुआ और इसके लिए निर्वाचन आयोग जिम्मेदार है.” (इनपुट भाषा)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >