Fact Check: कोल्ड ड्रिंक में है इबोला वायरस? नये साल में इसे पीने से पहले जान लें सच

Fact Check: कोल्ड ड्रिंक में है इबोला वायरस? यह मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. जब इस मैसेज की पड़ताल की गई तो पीआईबी फैक्ट चेक ने इस वायरल मैसेज को फेक करार दिया. जानें पूरा मामला

दिसंबर का महीना खत्म होने को है. अब हम नये साल में प्रवेश कर जाएंगे. नये साल के जश्न में लोग घूमने के साथ-साथ खाने पर ज्यादा फोकस करते हैं और खाने के बाद कोल्ड ड्रिंक पीना कई लोगों को पसंद है. इस बीच कोल्ड ड्रिंक को लेकर एक मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है. इस वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार की ओर से नागरिकों को कुछ दिनों के लिए कोल्ड ड्रिंक पीने से परहेज करने की सलाह दी गई है, क्योंकि ये इबोला वायरस से संक्रमित है.

यह मैसेज को जब सोशल मीडिया यूजर अपने मोबाइल पर देख रहे हैं तो उनकी टेंशन बढ़ रही है. खासकर ऐसे लोगों की, जो कोल्ड ड्रिंक के लवर हैं. वे खाने के बाद इसे पीना पसंद करते हैं. अकसर आपने देखा होगा कि फास्ट फूट खाने के बाद लोग कोल्ड ड्रिंक पीना ज्यादा प्रीफर करते हैं. तो आइए जानते हैं कि इस वायरल मैसेज का आखिर सच क्या हैं. आखिर ये दावा किस हद तक सही है आइए जानते हैं फैक्ट चेक में…

कैसा मैसेज हो रहा है वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल तेजी से वायरल हो रहा है. इस मैसेज में लिखा कि कृपया कोल्ड ड्रिंक न पिएं…मैसेज में कई कंपनियों के नाम का जिक्र है. वायरल मैसेज में कहा गया है कि कोल्ड ड्रिंक में किसी एक कंपनी के वर्कर ने इबोला वायरल से संक्रमित ब्लड को इसमें इंजेक्ट कर दिया है. इसलिए इस मैसेज को सभी को फॉरवर्ड करें ताकि लोग सुरक्षित रह सकें, साथ ही इस वायरल मैसेज में नेशनल हेल्थ ऑफ इंडिया, भारत सरकार लिखा नजर आ रहा है.

Also Read: Fact Check: साल 2024 में बदल जाएगी आपकी सैलरी, मिलेगा 3 दिनों का वीकऑफ? जानें क्या है सच्चाई

पीआईबी फैक्ट चेक की ओर से क्या कहा गया?

जब इस मैसेज की पड़ताल की गई तो पीआईबी फैक्ट चेक ने इस वायरल मैसेज को फेक करार दिया. साथ ही पीआईबी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बयान जारी किया. पीआईबी फैक्ट चेक की ओर से कहा गया है कि इस तरह की कोई भी एडवाइजरी भारत सरकार की ओर से जारी नहीं की गई है. इस प्रकार से ये वायरल दावा पूरी तरह से झूठा साबित हो चुका है. साथ ही भारत सरकार की ओर से कोल्ड ड्रिंक न पीने और इबोला वायरस की पुष्टि से साफ इंकार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >