Earthquake: म्यांमार की मदद के लिए आगे आया भारत, NDRF की टीम नेपीडॉ में उतरी, एक्शन में पीएम मोदी

Earthquake In Myanmar: म्यांमार में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. 1000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच भारत ने म्यांमार की मदद के लिए कदम बढ़ा दिया है. राहत और बचाव कार्य के लिए भारत ने अपनी एनडीआरएफ की टीम को रवाना कर दिया है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्शन में आ गए हैं.

Earthquake In Myanmar: शुक्रवार को आए भयंकर भूकंप ने म्यांमार को पूरी तरह से तबाह कर दिया. 1000 से अधिक लोगों की मौत हो गई, तो 2 हजार से अधिक लोग घायल हो गए. भूकंप से तबाह हो चुके म्यांमार की मदद के लिए भारत ने कदम बढ़ा दिया है. राहत और बचाव कार्य के लिए 80 सदस्यीय NDRF की टीम नेपीडॉ पहुंच चुकी है. इसकी जानकारी विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने ट्वीट कर दी है. भारत ने म्यांमार की मदद के लिए जो अभियान चलाया है, उसका नाम ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना के नेतृत्व वाली सरकार के प्रमुख से बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार में सेना के नेतृत्व वाली सरकार के प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग से शनिवार को बात की. पीएम मोदी ने कहा, “भारत उनके देश में आए भीषण भूकंप से मची तबाही से निपटने के प्रयासों में उनके साथ एकजुटता से खड़ा है” मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “म्यांमार के सीनियर जनरल महामहिम मिन आंग ह्लाइंग से बात की. विनाशकारी भूकंप में लोगों की मौत होने पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. भारत एक निकट मित्र और एक पड़ोसी के रूप में इस कठिन समय में म्यांमा के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है.” मोदी ने कहा कि भारत ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत प्रभावित क्षेत्रों में आपदा राहत सामग्री, मानवीय सहायता, तलाश एवं बचाव दल भेज रहा है. इस ऑपरेशन के तहत म्यांमार को 15 टन राहत सामग्री पहले ही पहुंचाई जा चुकी है.

सी130जे सैन्य परिवहन विमान के जरिए भेजी गई राहत सामग्री

एनडीआरएफ के डीजी पीयूष आनंद और एनडीआरएफ सेकेंड बटालियन के कमांडेंट गुरमिंदर सिंह ने बताया, “राहत सामग्री भारतीय वायु सेना के सी130जे सैन्य परिवहन विमान के जरिए म्यांमार के यांगून शहर भेजी गयी. भारत ने इससे पहले वर्ष 2015 में नेपाल और 2023 में तुर्की में आये भूकंप के दौरान भी एनडीआरएफ दल को राहत कार्यों के लिए भेजा था.”

भारतीय सेना की 118 सदस्यीय मेडिकल टास्ट फोर्स रवाना

म्यांमार को राहत पहुंचाने के लिए भारतीय सेना ने भी कमर कस ली है. भारतीय सेना की 118 सदस्यीय मेडिकल टीम को मांडले के लिए रवाना कर दिया गया है. इसकी जानकारी विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने दी है. उन्होंने ट्वीट कर बताया, “भारतीय सेना की 118 सदस्यीय मेडिकल टास्क फोर्स की टीम आगरा से मांडले के लिए रवाना हो गई है. यह टीम म्यांमार के लोगों को प्राथमिक चिकित्सा और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में सहायता करेगी.”

भारतीय सेना घायलों को ऐसे पहुंचाएगी सहायता

भारतीय सेना आपदा में घायल लोगों को तत्काल देखभाल प्रदान करने के लिए 60-बिस्तरों वाला चिकित्सा उपचार केंद्र स्थापित करेगी. घायलों को पूरी तरह से इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >