Earthquake in Myanmar: भूकंप के झटकों से हिली म्यांमार की धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5 रही

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने कहा. भूकंप 05:43:00 IST पर आया. इसकी गहराई 48 किमी रही. एनसीएस ने एक ट्वीट में कहा, 4.5 तीव्रता का भूकंप 22-06-2023 को 05:43:00 IST पर आया, अक्षांश: 15.32 और लंबाई: 96.56, गहराई: 48 किमी, स्थान: यांगून, म्यांमार से 174 किमी रहा.

म्यांमार में गुरुवार की सुबह एक के बाद एक भूकंप के तीन झटके महसूस किये गये. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार दूसरे झटके के 3 घंटे बाद 2:53 बजे 4.5 तीव्रता का तीसरा झटका आया.

भूकंप की गहराई 48 किमी

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने कहा. भूकंप 05:43:00 IST पर आया. इसकी गहराई 48 किमी रही. एनसीएस ने एक ट्वीट में कहा, 4.5 तीव्रता का भूकंप 22-06-2023 को 05:43:00 IST पर आया, अक्षांश: 15.32 और लंबाई: 96.56, गहराई: 48 किमी, स्थान: यांगून, म्यांमार से 174 किमी रहा.

Also Read: कम तीव्रता के भूकंप जम्मू-कश्मीर के लिए क्यों हैं अच्छे ? जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

4.2 तीव्रता का आया था दूसरा भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया 4.2 तीव्रता का दूसरा भूकंप 02:52:08 IST पर आया था. इसकी गहराई 10 किमी रही. एनसीएस ने ट्वीट में बताया, 4.2 तीव्रता का भूकंप 22-06-2023 को 02:52:08 IST पर आया, अक्षांश: 15.40 और लंबाई: 96.19, गहराई: 10 किमी, स्थान: यांगून, म्यांमार से 160 किमी दक्षिण.

4.4 तीव्रता का आया था पहला झटका

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया म्यांमार के यांगून में पहला झटका 23:56:23 IST पर लगा. ट्वीट में कहा, 4.4 तीव्रता का पहला भूकंप 21-06-2023 को 23:56:23 IST पर आया, अक्षांश: 14.83 और लंबाई: 96.56, गहराई: 25 किमी, स्थान: यांगून, म्यांमार से 227 किमी दक्षिण.

किसी के हताहत होने की खबर नहीं

म्यांमार में लगातार तीन भूकंप के झटकों से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >