Jammu-Kashmir Earthquake : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के दो झटके, नींद में थे लोग उठकर खुली जगह में भागे

Jammu-Kashmir Earthquake : जम्मू-कश्मीर के बारामूला इलाके में भूकंप के झटके से लोग सहम गए. इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गई.

Jammu-Kashmir Earthquake : जम्मू-कश्मीर के बारामूला इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जिससे लोग सहम गए. इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 रही. भूकंप सुबह करीब 6.45 बजे आया जिसके बाद लोग अपने घरों से खुले स्थान की ओर भागे. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि सोए लोगों की नींद तुरंत खुल गई. हालांकि, किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर अभी तक नहीं है. भूकंप की गहराई 5 किमी बताई जा रही है.

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का पहला झटका सुबह 6.45 बजे महसूस किया गया. 34.17 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.16 डिग्री पूर्वी देशांतर पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 दर्ज की गई. पहले भूकंप का केंद्र उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई में था.

Read Also : Earthquake: जम्मू-कश्मीर से लेकर पाकिस्तान तक डोली धरती, ताइवान में 600 लोग अभी भी फंसे, जानें क्यों आता है भूकंप

मंगलवार सुबह 6.52 बजे 34.20 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.31 डिग्री पूर्वी देशांतर पर भूकंप का दूसरा झटका महसूस किया गया, जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.8 दर्ज की गई. दूसरे भूकंप का केंद्र भी बारामूला में था और यह जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >