DUSU Polls : जीत के जुलूस पर हाईकोर्ट की रोक, 140 उम्मीदवारों को कारण बताओ नोटिस जारी

DUSU Polls : DUSU चुनाव में कथित हुड़दंग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने चुनाव नतीजों के बाद विजय पर रोक लगा दी है. साथ ही दिल्ली पुलिस को ऐसे मामलों में शामिल छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है.

DUSU Polls : कोर्ट ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस और हॉस्टल में चुनाव नतीजों के बाद विजय जुलूस, ढोल-नगाड़े और दूसरे तरह के जश्न पर रोक लगा दी. चुनाव प्रचार के दौरान हुए कथित हुड़दंग पर भी कोर्ट ने नाराजगी जताई और सख्ती की बात कही. कोर्ट ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद होने वाला जश्न किसी तरह की अव्यवस्था का कारण नहीं बनना चाहिए. DUSU चुनाव के दौरान हिंसा, तोड़फोड़ और चुनाव नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे हैं.

मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा, “जीत आपको विनम्र बनानी चाहिए.”

कोर्ट ने चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस के आसपास बड़ी संख्या में कारों के काफिले और बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों को लेकर दिल्ली पुलिस और यूनिवर्सिटी से सवाल किए. कोर्ट को दिखाई गई तस्वीरों में 10 से 20 कारों के ग्रुप नजर आए. कुछ कारों पर उम्मीदवारों की तस्वीरें लगी थीं, जबकि कुछ लोग कार की छत और बोनट पर खड़े दिखाई दिए.

कोर्ट ने कहा कि अगर लोग कार के बोनट और छत पर खड़े होकर घूम रहे हैं, तो इससे बड़ी हुड़दंग की और क्या मिसाल होगी? कोर्ट ने सवाल उठाया कि जब इस तरह की हरकतें सबके सामने हो रही थीं, तो इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की?

 कोर्ट ने कहा- ऐसा कर दबदबा दिखाने की कोशिश भी हो सकती है

कोर्ट ने कहा कि इस तरह कारों के काफिले से छात्रों और उम्मीदवारों के बीच डर का माहौल बन सकता है. इससे दबदबा दिखाने की कोशिश भी हो सकती है. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पूछा कि ऐसी हरकतों को रोकने के लिए अब तक क्या सख्त कार्रवाई की गई है?


ये भी पढ़ें: DUSU में करना है वोटिंग तो जान लें ये जरूरी नियम, बिना ID के नहीं मिलेगी एंट्री

खुलेआम हथियार दिखाने वाले लोगों को छात्र कैसे माना जा सकता है ? कोर्ट का सवाल

सुनवाई के दौरान कोर्ट को एक छात्र की तस्वीर दिखाई गई, जिसमें वह बंदूक लहराता नजर आया. इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताई और सवाल किया कि खुलेआम हथियार दिखाने वाले लोगों को छात्र कैसे माना जा सकता है. कोर्ट ने कहा कि ऐसी हरकतों से उन छात्रों के मौके प्रभावित होते हैं, जो वास्तव में पढ़ाई और चुनाव प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं.

140 उम्मीदवारों को कारण बताओ नोटिस जारी

कोर्ट ने DUSU चुनाव लड़ रहे सभी छात्र संगठनों और 140 उम्मीदवारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने सभी से दो सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है. इस मामले की अगली सुनवाई 6 नवंबर को होगी.

दिल्ली यूनिवर्सिटी में 19 सितंबर को वोटों की गिनती

दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव के लिए 18 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को मतदान हुआ, जबकि 19 सितंबर (शनिवार) को वोटों की गिनती की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >