इस मंदिर में दर्शन के लिए ड्रेस कोड लागू, छोटे कपड़े पहनकर आने पर रोक

दक्षेश्वर महादेव मंदिर में प्रबंधक की ओर से जो पोस्टर लगाये गये हैं, उसमें महिलाओं एवं पुरुषों को मर्यादित वस्त्र पहनकर मंदिर में प्रवेश करने का निर्देश दिया गया है. पोस्टर में लिखा गया है, सभी महिलाएं एवं पुरुष मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहनकर की आये.

उत्तराखंड के हरिद्वार में एक मंदिर में दर्शन के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है. वेस्टर्न कपड़ों में दर्शन पर रोक लगा दी गयी है. मंदिर प्रबंधक ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए नियम लागू कर दिये हैं. इसको लेकर पोस्टर भी लगाये गये हैं.

ड्रेस कोड में क्या है?

दक्षेश्वर महादेव मंदिर में प्रबंधक की ओर से जो पोस्टर लगाये गये हैं, उसमें महिलाओं एवं पुरुषों को मर्यादित वस्त्र पहनकर मंदिर में प्रवेश करने का निर्देश दिया गया है. पोस्टर में लिखा गया है, सभी महिलाएं एवं पुरुष मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहनकर की आये. छोटे वस्त्र, हॉफ पैंट, बर्मुडा, मिनी स्कर्ट, नाईट सूट, कटी-फटी जींस आदि पहनकर आने पर बाहर से ही दर्शन कर सहयोग करें.

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत का आया बयान

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने कहा, भारतीय संस्कृति में अंग प्रदर्शन अच्छा नहीं माना जाता. उन्होंने कहा, यही कारण है कि दक्षिण भारत के मंदिरों में पहले से ही ड्रेस कोड यानी छोटे कपड़े पहनकर प्रवेश पर रोक है. उसी धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हरिद्वार में भी सभी माताएं और बहनों से अपील की गयी है कि छोटे कपड़े पहनकर दर्शन करने न आयें.

Also Read: हर की पौड़ी से सुंदर बनेगा ‘मिथिला का हरिद्वार’, नीतीश कुमार ने किया सिमरिया घाट के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास

सोशल मीडिया पर ड्रेस कोड वाला मंदिर का बैनर-पोस्टर वायरल

सोशल मीडिया में इस समय मंदिर के ड्रोस कोड वाले बैनर-पोस्टर की तस्वीर तेजी से वायरल किया जा रहा है. जिसमें लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोग इसके सपोर्ट में हैं, तो कुछ लोगों ने ड्रेस कोड का विरोध किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >