डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सैटेलाइट व्हीकल मिशन 2023 लॉन्च, स्कूली बच्चों के बनाए 150 सैटेलाइट भी उड़ान में शामिल

मार्टिन फाउंडेशन ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम इंटरनेशनल फाउंडेशन और स्पेस जोन इंडिया के साथ मिलकर एपीजे अब्दुल कलाम सैटेलाइट व्हीकल मिशन-2023 लॉन्च किया. इस मौके पर तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई साउंडराजन भी मौजूद थीं.

मार्टिन फाउंडेशन ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंटरनेशनल फाउंडेशन और स्पेस जोन इंडिया के साथ मिलकर एपीजे अब्दुल कलाम सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मिशन-2023 लॉन्च किया. इस मौके पर तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई साउंडराजन भी मौजूद थीं. इस मिशन की सबसे खास बात यह रही कि 20 स्टूडेंट्स को भी इस अभियान का हिस्सा बनने का मौका मिला. बता दें, स्कूली छात्रों की तरफ से बनाए गए तकरीब 150 सैटेलाइट को आज लॉन्च किया गया.

बच्चों ने तैयार किया डिजाइन: न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश के विभिन्न हिस्सों से कक्षा छह से बारहवीं तक के करीब 5 हजार छात्रों ने 150 पीआईसीओ सैटेलाइट को डिजाइन और विकसित किया है. इन डिजाइन को भी लॉन्च किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस मिशन ने चयनित छात्रों को साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स के बारे में ज्यादा जानकार हैासिल करने का मौका दिया. गौरतलब है कि मार्टिन फाउंडेशन परियोजना के लिए कुल 85 फीसदी फंडिंग करता है.

बता दें, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सैटेलाइट व्हीकल मिशन 2023 का रॉकेट लॉन्च प्रोजेक्ट तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले के पट्टीपोलम गांव से लॉन्च किया गया. मिशन के लिए चयनित छात्रों को पहले वर्चुएल क्लास के जरिए उपग्रह प्रौद्योगिकी के बारे में विस्तार से समझाया गया. छात्रों के लिए कई व्यावहारिक सत्र भी आयोजित किए गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >