Donald Trump Firing : दोस्त डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की कड़ी निंदा करता हूं, पीएम नरेंद्र मोदी का आया रिएक्शन

Donald Trump Firing : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुई गोलीबारी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा है कि हमले की कड़ी निंदा करता हूं.

Donald Trump Firing : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला किया गया. इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि मेरे दोस्त पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से मैं बहुत चिंतित हूं. इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं. राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. उन्होंने आगे लिखा कि हमारी संवेदनाएं घटना में मारे गए , घायलों और अमेरिकी लोगों के साथ हैं.

सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने हमलावर को मार गिराया

गोलीबारी की इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई है. 2 लोग घायल भी हैं जिन्हें घटना के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया. हमलावर को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने मार गिराया. सीक्रेट सर्विस की ओर से बयान जारी करके बताया गया कि ट्रंप सुरक्षित हैं. फायरिंग के बाद ट्रंप के मंच से उतरने के तुरंत बाद रैली स्थल को खाली करावा दिया गया. मामले की हत्या की कोशिश के रूप में जांच की जा रही है. ���फबीआई की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. एजेंसी ने बताया कि मामले की जांच में टीम सीक्रेट सर्विस के साथ मिलकर काम करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >